8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब- 9 साल का ‘भीम’, वजन 1500 किलो, रोज खाता है 20 अंडे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

भीम के मालिक अरविन्द जांगिड़ ने बताया कि इसको स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम दो-दो घंटे करीब 10-15 किमी वॉक कराई जाती है

less than 1 minute read
Google source verification
buffalo_bhim_price.jpg

जोधपुर। कृषि विश्वविद्यालय में शुरू हुए संभाग स्तरीय किसान महोत्सव में मुर्रा नस्ल का भीमकाय भैंसा भीम आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। भीम की उम्र 9 साल है और इसका वजन करीब 1500 किलो है। देश के पशु मेलों में सभी भैंसों को पछाड़ते हुए यह वर्तमान में देश के सबसे विशाल बुल बताया जाता है। इसकी ऊंचाई करीब 6 फीट व लम्बाई 14 फीट है। भीम के मालिक जवाहरलाल जांगिड़ ने बताया कि मुर्रा नस्ल के भीम को लाए जब इसकी उम्र दो माह थी, अब यह 9 साल को हो चुका है। इसके रखरखाव के लिए दो डॉक्टर्स व करीब 1 लाख रुपए महीने का खर्चा आता है।

यह भी पढ़ें- Monsoon: मई और जून में हुई झमाझम बारिश ने दिखाया असर, इस विभाग की हुई बल्ले-बल्ले, जानिए कैसे


सुबह-शाम 2-2 घंटे वॉक

भीम के मालिक अरविन्द जांगिड़ ने बताया कि इसको स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम दो-दो घंटे करीब 10-15 किमी वॉक कराई जाती है। इसी का नतीजा है कि यह फैट लैस बुल है। इस क्षेत्र से जुड़ी देश की बड़ी कंपनियां भीम के लिए 30 करोड़ रुपए ऑफर कर चुके है, लेकिन अरविन्द का कहना है कि वे इसको बेचेंगे नहीं, भैंसों की नस्ल सुधारेंगे। किसान मेले में जालोर क्षेत्र का तूफान नाम का ऊंट भी आकर्षण का केन्द्र है। यह बड़ी पेयजल कंपनियों के विज्ञापन का हिस्सा रह चुका है।

यह भी पढ़ें- Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 48 घंटों तक भारी बारिश के लिए रहें तैयार


यह रहती है डाइट

- 20 अण्डे

- 1 किलो ड्राइ फ्रूट्स

- जौ, जवी, मक्की

- 20 लीटर दूध