10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात हजार रिश्वत लेते आरआइ गिरफ्तार, घर से 58.50 लाख रुपए जब्त

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जैसलमेर की पोकरण तहसील में सत्याया के भू-अभिलेख निरीक्षक (तत्कालीन पटवारी) को गुरुवार को आठ हजार रुपए रिश्वत लेकर एक हजार रुपए लौटाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Land records inspector arrested for taking RS 7000 bribes in Pokaran

जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जैसलमेर की पोकरण तहसील में सत्याया के भू-अभिलेख निरीक्षक (तत्कालीन पटवारी) को गुरुवार को आठ हजार रुपए रिश्वत लेकर एक हजार रुपए लौटाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पोकरण के नेहरू नगर और फलसूण्ड स्थित आवास की दिनभर चली तलाशी में 58.50. लाख रुपए जब्त किए गए।

ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि पोकरण तहसील में दीघु गांव निवासी गोपालसिंह की शिकायत पर फलसूण्ड निवासी सत्याया गांव के भू-अभिलेख निरीक्षक लक्ष्मणसिंह (47) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसके कुर्ते की जेब से सात हजार रुपए बरामद किए गए। गोपालसिंह ने दो वर्ष पूर्व पत्नी के नाम कृषि भूमि को रहन में करवाया था।

तत्कालीन पटवारी लक्ष्मणसिंह ने आठ हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। 14 सितम्बर को गोपालसिंह ने एसीबी से शिकायत की थी। तीन महीने बाद गुरुवार को परिवादी रिश्वत देने उसके घर पहुंचा और तब एसीबी ने उसे रंगे हाथों पकड़ा।

एसीबी ने आरआइ के पोकरण में नेहरू नगर व फलसूण्ड में मकानों की तलाशी ली। शाम तक चली कार्रवाई में 43.5 लाख व 15 लाख यानि 58.5 लाख रुपए मिले। जिन्हें काली कमाई से अर्जित मानकर एसीबी ने जब्त किए।