29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलात्कार के आरोप में एलडीसी गिरफ्तार

बलात्कार के आरोप में एलडीसी गिरफ्तार  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 12 Jun 2021, 1:37 AM IST

बलात्कार के आरोप में एलडीसी गिरफ्तार

बलात्कार के आरोप में एलडीसी गिरफ्तार

जोधपुर.

पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से बलात्कार करने के मामले में शुक्रवार को अजमेर से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी अजमेर में एलडीसी है।
पुलिस के अनुसार गत 5 जून को एक युवती ने अजमेर के स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग में एलडीसी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि पहले मां और फिर चार साल पहले युवती के पिता का निधन हो गया था। तीन साल पहले सोशल मीडिया के मार्फत उसकी जान-पहचान आरोपी से हुई। जिसने शादी करने का विश्वास दिलाया। गत वर्ष सितम्बर व अक्टूबर में वह युवती को होटल में ले गया था, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस दल अजमेर भेजा गया, लेकिन वह स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग में नहीं मिला। फिर जोधपुर जिले में उसके घर दबिश दी गई, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।