
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में दूसरे चरण में कुल 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह जिले जोधपुर में परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। मतदान के बाद गहलोत ने परिवार के सदस्यों संग विक्ट्री साइन दिखाते हुए फोटो भी खिंचवाए। हालांकि इस दौरान उनके परिजनों से एक गलती हो गई। दरअसल गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत, बहू हिमांशी गहलोत और पोती काश्विनी विक्ट्री का सही साइन नहीं बना पाईं। ये सदस्य मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली को दिखाते हुए विक्ट्री साइन बना रहे थे, जबकि ये सही नहीं था। ऐसे में गहलोत ने तीनों को सही विक्ट्री साइन बनाना दिखाया और इसके बाद सभी ने फोटो खिंचवाई।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि भाजपा की स्थिति बेहद खराब है और उनकी ओर से केवल झूठ फैलाया जा रहा है। अब ये लोग कभी भी 400 पार का नारा नहीं देंगे। गहलोत ने कहा कि बीजेपी की हालत खराब है और प्रदेश में चुनाव हमारे हित में होगा। देश में ऐसे माहौल में चुनाव हो रहे हैं, जब दो-दो मुख्यमंत्री जेल में बैठे हैं। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि हमें मंगलसूत्र पर नहीं देश के विकास पर चुनाव लड़ना है। मोदी जान बूझकर मंगलसूत्र खींच कर ले जा रहे हैं। पीएम मोदी इस तरह से बात करेंगे, किसी को यकीन नहीं होगा।
वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत में शुक्रवार सुबह 8:15 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शेखावत सपरिवार रातानाडा के न्यू गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। उनके साथ धर्मपत्नी नोनद कंवर, पुत्रियां सुहासिनी शेखावत, सुरंगमा शेखावत भी थीं। एक आम मतदाता की तरह शेखावत परिवार पंक्ति में खड़ा हुआ और अपनी बारी का इंतजार किया। अपना मताधिकार का प्रयोग करने के बाद शेखावत ने कहा, भारत में परिपक्व होते लोकतंत्र के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। आज मतदान का प्रतिशत काफी बढ़ेगा। हम जोधपुर सीट पर प्रचंड बहुमत के साथ विजय दर्ज करेंगे। उन्होंने पुरजोर विश्वास के साथ कहा कि भाजपा राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
Updated on:
26 Apr 2024 05:38 pm
Published on:
26 Apr 2024 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
