28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो इस कारण रची थी लूट की साजिश, आखिर इस तरह धरे गए 5.50 लाख की लूट के आरोपी

बकरा व्यापारी से 5.50 लाख रुपए लूट का पर्दाफाश, पांचों गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 4 May 2018, 9:07 AM IST

loot in jodhpur

robbery and loot accused arrested, loot in jodhpur, robbery in jodhpur, Crime in Jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news

विकास चौधरी/जोधपुर. खांडा फलसा थाना पुलिस ने बकरा मण्डी में चाय की होटल पर बैठे बकरा व्यापारी से 5.50 लाख रुपए लूट का खुलासा कर गुरुवार रात पांच युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे लूट के 3.92 लाख रुपए बरामद कर वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। आरोपियों ने व्यापारी को होटल पर बैठकर गड्डियां निकालकर भुगतान करते देखा तो लूट की साजिश रची थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (केन्द्रीय) विक्रमसिंह ने बताया कि गत 29 अप्रेल की दोपहर बकरा मण्डी में मोहम्मद हुसैन से 5.50 लाख रुपए लूट के मामले में शिप हाउस में भारत कॉलोनी पुराने कब्रिस्तान के सामने निवासी फिरोज उर्फ आलूड़ा पुत्र लाल मोहम्मद, मेड़ती गेट के बाहर मदरसा के पास गली निवासी शोएब खान पुत्र अब्दुल मजीद, उदयमंदिर आसन में गायों की फाटक निवासी गुल्फाम पुत्र खलील कोयला वाला, करबला कॉलोनी निवासी फईम अली पुत्र अजीज और बम्बा मोहल्ला निवासी वासिद पुत्र मियाज अहमद को गिरफ्तार किया गया है। इनसे लूट की राशि में से 3.92 लाख तीन सौ रुपए व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। शेष राशि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई में थानाधिकारी पूरण सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक दौलाराम, हैड कांस्टेबल कमरूद्दीन, कांस्टेबल नेमाराम व गोपाल सिंह शामिल थे।

गड्डियां देख रच डाली साजिश

बकरा मण्डी में मदीना मस्जिद के पास निवासी मोहम्मद हुसैन बकरों की खरीद-फरोख्त करता है। उसकी बैठक मण्डी स्थित नूरा की चाय की होटल है। उसी होटल पर शोएब भी चाय पीता था। उसके सामने व्यापारी कई बार छोटे-छोटे भुगतान के लिए भी नोटों की गड्डियां बाहर निकालता था। यह देख शोएब की नीयत खराब हो गई। उसने शातिर अपराधी आलूड़ा को जानकारी दी। फिर दोनों ने मिलकर अन्य तीनों को शामिल किया और लूट की साजिश रच डाली थी।


व्यापारी के होटल पहुंचते ही सूचना देकर कराई लूट

व्यापारी को महीने में दो बार बकरों का भुगतान करना होता है। इसके लिए उसने 25 अप्रेल को बैंक से चार लाख रुपए निकाले थे। 1.50 लाख रुपए पुत्र असलम से लिए थे। फिर 29 अप्रेल की दोपहर 1.20 बजे चाय की होटल जा पहुंचा, जहां साजिश के तहत रैकी करने के लिए वासिद पहले से मौजूद था। व्यापारी के पहुंचते ही वासिद ने फोन कर आलूड़ा व शोएब को जानकारी दे दी। तब आलूड़ा होटल आया और व्यापारी के हाथ से बैग लूटकर पैदल ही भाग निकला। कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल लिए खड़े साथी के पीछे बैठकर भाग गए थे।