Luni assembly seat: जाट वोटर्स हैं ज्यादा, फिर भी विश्नोई प्रत्याशियों से फहराया झंडा, जानें चुनावी इतिहास
जोधपुरPublished: Oct 08, 2023 02:18:19 pm
सूर्यनगरी में लूणी विधानसभा सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।
जोधपुर। सूर्यनगरी में लूणी विधानसभा सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। लूणी विधानसभा सीट को परंपरागत कांग्रेस व विश्नोई की सीट मानी जाती है। हालांकि इस बार भाजपा ये सीट छीनने की कोशिश में लगी हुई है, वहीं कांग्रेस के लिए इस सीट को बचाना बड़ी चुनौती है। लूणी विधानसभा सीट पर अब तक 15 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिसमें से 10 बार ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है। वहीं भाजपा महज तीन बार ही ये सीट अपने पाले में कर पाई है। वर्तमान में कांग्रेस से महेंद्र विश्नोई इस सीट से विधायक हैं। महेंद्र विश्नोई के पिता मलखान विश्नोई भी लूणी से विधायक रह चुके हैं। राजस्थान का बहुचर्चित भंवरी हत्याकांड में नाम आने के चलते उन्हें सजा हो गई थई। महेंद्र विश्नोई के दादा पूर्व मंत्री स्व. राम सिंह विश्नोई हैं।