6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Luni Chunav Results Live: लूणी में खिला कमल, कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई की हार, भाजपा के जोगाराम पटेल जीते

Luni Chunav Results Live: जोधपुर जिले की हॉट सीट मानी जाने वाली लूणी विधानसभा में कमल लिखा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल ने कांग्रेसी प्रत्याशी महेंद्र विश्नोई को हराया है। कुल 23 राउंड की गणना के बाद जोगाराम पटेल को 122520 वोट मिले। वहीं महेंद्र विश्नोई के खाते में महज 97770 वोट आए। जोगाराम पटेल 24678 वोटों से जीते।

less than 1 minute read
Google source verification
luni_chunav_results_live.jpg

जोधपुर जिले की हॉट सीट मानी जाने वाली लूणी विधानसभा में कमल लिखा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल ने कांग्रेसी प्रत्याशी महेंद्र विश्नोई को हराया है। कुल 23 राउंड की गणना के बाद जोगाराम पटेल को 122520 वोट मिले। वहीं महेंद्र विश्नोई के खाते में महज 97770 वोट आए। जोगाराम पटेल 24678 वोटों से जीते।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने एक बार फिर लूणी विधानसभा सीट से महेंद्र विश्नोई पर भरोसा जताया था। दरअसल लूणी विधानसभा सीट परंपरागत कांग्रेस व विश्नोई की सीट मानी जाती है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेसी उम्मीदवार महेंद्र विश्नोई ने यहां से जीत दर्ज की थी। महेंद्र विश्नोई के पिता मलखान विश्नोई भी लूणी से विधायक रह चुके हैं। राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी हत्याकांड में नाम आने के चलते उन्हें सजा हो गई थी। महेंद्र विश्नोई के दादा पूर्व मंत्री स्व. राम सिंह विश्नोई हैं।

लूणी विधानसभा सीट पर 1972 के बाद से ही विश्नोई परिवार का दबदबा रहा है। रामसिंह विश्नोई यहां से 7 बार चुनाव जीत चुके हैं। इसके बाद उनके बेटे मलखान सिंह विधायक बने और उसके बाद पोते महेंद्र सिंह ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया। 2018 के चुनाव में कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई को 84979 और भाजपा के जोगाराम पटेल को 75822 वोट मिले। लूणी विधानसभा क्षेत्र में लूणी की इस विधानसभा सीट पर पिछले कुछ चुनाव से एक बार बीजेपी तो एक बार कांग्रेस को जीत हासिल होती है। खासतौर से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की ओर से किसी जाट को टिकट नहीं दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- Osian Chunav Results 2023: ओसियां से दिव्या मदेरणा चुनाव हारीं, भाजपा के भैराराम ने मारी बाजी