10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर की सुरक्षा को मजबूत करने में आड़े आ रहा जयपुर, इस काम के लिए पूर्व मुख्यमंत्री तक की कर डाली अनदेखी

मण्डोर पुलिस थाना क्षेत्र में लंबे अर्से से मात्र एक पुलिस चौकी
2 min read
Google source verification
police stations in jodhpur

Mandore, mandore area, mandore police, history of mandore fort in hindi, Ashok Gehlot, jodhpur police commisionerate, police stations in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में मंडोर पुलिस थाना के अधीन नयापुरा क्षेत्र नई पुलिस चौकी स्थापित करने का मामला लंबे अर्से से जयपुर में अटका हुआ है। नई पुलिस चौकी अमृतलाल गहलोत स्टेडियम और ओमदत्त भाटी पेवेलियन में स्थापित करने के प्रस्ताव को वर्ष 2016 में मंजूरी मिल चुकी है। शिक्षा विभाग की ओर से 5 मई 2016 को पुलिस आयुक्त जोधपुर को पुलिस चौकी खुलवाने के लिए नि:शुल्क भवन उपलब्ध करवाने का पत्र भी जारी कर दिया था। पुलिस आयुक्त ने क्षेत्र की जनसंख्या, मुख्य मार्केट, अस्पताल, पंचायत समिति, स्कूलों एवं अन्य विभागों को ध्यान में रखते हुए विभाग के शीर्ष अधिकारियों को नयापुरा क्षेत्र में पुलिस चौकी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हुए नई पुलिस चौकी का प्रस्ताव मंजूर करने के बाद फाइल को मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय, जयपुर प्रेषित कर दिया गया था। आमजन की सुरक्षा से जुड़ी फाइल अभी गृह मंत्रालय के मुख्यालय में पड़ी होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री के पत्र की भी अनदेखी


इस सम्बन्ध में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र विधायक अशोक गहलोत ने 25 फरवरी 2016 को पुलिस आयुक्त जोधपुर को अमृतलाल स्टेडियम परिसर के ओमदत्त भाटी पेवेलियन में नई पुलिस चौकी खोलने के सम्बन्ध में पत्र लिखा था। इस पर कार्रवाई तो दूर जवाब तक नहीं दिया गया है।

दो नई पुलिस चौकी का प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अन्तर्गत मण्डोर पुलिस थाना क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए मात्र एक पुलिस चौकी है, जबकि जोधपुर शहर के दूसरे पुलिस थाना क्षेत्र में 2 से 4 पुलिस चौकियां हैं। युवा कांग्रेस के जिला सचिव लक्ष्मणसिंह सोलंकी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय, पुलिस आयुक्त जोधपुर को ज्ञापन देकर मण्डोर थाना क्षेत्र के अधीन नयापुरा और माता का थान क्षेत्र में दो नई पुलिस चौकी खोलने की मांग लंबे अर्से से चली आ रही है। लेकिन राज्य सरकार ने नई पुलिस चौकी खोलने की स्वीकृति के आदेश को अटका रखा है।