11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thar: मानसूनी मौसम खत्म, शुष्क हवाएं शुरू

jodhpur news - 4 दिन बाद थार से मानसूनी वापसी की घोषणा कर सकता है मौसम विभाग- फलोदी में 42.4 डिग्री के साथ भीषण गर्मी
less than 1 minute read
Google source verification
Thar: मानसूनी मौसम खत्म, शुष्क हवाएं शुरू

Thar: मानसूनी मौसम खत्म, शुष्क हवाएं शुरू

जोधपुर. थार में मानसूनी मौसम खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने और निचले स्तर पर एंटीसाइक्लोनिक सर्केुलेशन शुरू होने से अब मानसून वापसी की परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। भारतीय मौसम विभाग 4 दिन बाद 28 सितंबर को आधिकारिक रूप से पश्चिमी राजस्थान से मानसून के लौटने की घोषणा कर सकता है। उधर नीला आसमान और शुष्क मौसम रहने से जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित संभाग के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है। जोधपुर के फलौदी में गुरुवार को दोपहर में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसके कारण कस्बे में भीषण गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा चलने की वजह से मौसम सुहाना रहा, लेकिन दिन चढऩे के साथ की तीखी धूप पडऩे से गर्मी बढऩे लग गई। दोपहर में तापमान 36.8 डिग्री तक पहुंचा। शाम ढलने के बाद तपिश में कुछ कमी आई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26.2 और अधिकतम 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं बाड़मेर में रात का पारा 27.9 और दिन का 39.4 डिग्री रहा।

साइक्लोन से एन्टी साइक्लोन

पश्चिमी राजस्थान में एंटीसाइक्लोन गतिविधि शुरू होने से मानसून की नमी पिछले तीन-चार दिनों से कम हो गई है। साथ ही पश्चिम से आने वाली शुष्क हवा भी चल रही है। मानसूनी काल के दौरान साइक्लोनिक गतिविधि रहती है जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आती रहती है और बादल बनते रहते हैं।