10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में बाजारों में छाई रौनक

  इलेक्ट्रॉनिक व नए वाहनों की खरीदारी में दिखा बूम
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 31, 2018

jodhpur

पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में बाजारों में छाई रौनक

जोधपुर।

पंच पर्व दीपोत्सव के पहले बुधवार को बुध पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग से त्योहारी खरीदारी शरू हुई। पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में रौनक छाई रही व दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आए। महिलाओं-बच्चों के साथ युवा वर्ग में भी खरीदारी के प्रति खासा उत्साह नजर आया। प्लॉट, फ्लेट व बंगलों की बुकिंग और खरीद के प्रति भी लोगों में रूझान रहा। ऑटोमोबाइल शो रूमों पर दुपहिया वाहनों-कारों की बुकिंग और खरीद के लिए भीड़ नजर आई। कई प्रमुख प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों के लिए अतिरिक्त काउंटर व स्टाफ की व्यवस्था की गई। शहर के नई सड़क, सरदारपुरा, त्रिपोलिया, जलजोग, सरदारपुरा प्रथम, बी व सी रोड, चौपासनी रोड, गोल बिल्डिंग, जालोरी गेट, रातानाडा, महामंदिर आदि क्षेत्रों में खरीदारों से रौनक नजर आई।

इलेक्ट्रॉनिक व ऑटोमोबाइल सेक्टर में धूम खरीदारी

पुष्य नक्षत्र के खरीदारी योग होने से इलेक्ट्रॉनिक व ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम देखा गया। लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, लैपटाप, गैजेट्स, मोबाइल व दुपहिया-चार पहिया वाहनों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा पुष्य नक्षत्र के संयोग में सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, ड्राइफू्रट, उपहार, वस्त्रादि की जमकर बिक्री हुई। रेडिमेट वस्त्र की दुकानों-वाहनों के शोरूमों पर भीड़ रही। प्रमुख ज्योतिषियों के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार तथा दीपोत्सव तक खरीदारी के लिए शुभ दिवस माने गए है। पुष्य नक्षत्र, धनतेरस व दीपोत्सव पर्व को लेकर होने वाली खरीदारी का रूझान देखते हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नया स्टॉक मंगवाया है। धनतेरस को सूर्यनगरी के बाजारों में मारवाड़वासियों की ओर से पारम्परिक खरीदी के चलते भी जमकर धनवर्षा की उम्मीद है।

पुष्य नक्षत्र के साथ बना मालवा योग

इस बार पुष्य नक्षत्र के साथ मालवा योग रहा। पुष्य नक्षत्र बुधवार को अलसुबह प्रारंभ हुआ, जा देर रात तक रहा। 2 दिन तक चलने वाले इस योग को पुष्य नक्षत्र के साथ मालवा योग माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस योग में की गई खरीदारी चिरस्थाई रहती है। पुष्य नक्षत्र बुधवार अलसुबह 5.15 से गुरुवार अलसुबह 4 बजे तक यानी करीब 30 घंटे पुष्य नक्षत्र योग रहा। इस दिन सप्तमी तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र की युति भी खरीदारी के लिए शुभ रही इसलिए बुधवार के दिन पुष्य नक्षत्र को हर तरह की वस्तु खरीदने के लिए शुभ फ लदाई साबित हुआ।

वाहनों की पूजा

वहीं पुष्य नक्षत्र पर नए वाहनों की भी भारी खरीदारी हुई। लोगों ने नए वाहन खरीद के बाद परम्परानुसार अपने नए वाहनों की रातानाड़ा गणेश मंदिर ले जाकर पंडि़त से पूजा कराई और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

---------