30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओसियां में हो रहे मारवाड़ समारोह पर मंडरा रहा है अमृतसर हादसे का साया, अलर्ट पर रहेंगी ट्रेनें

रेलवे ने जिले के ओसियां क्षेत्र में रविवार को मारवाड़ समारोह के आयोजन के मद्देजनर ट्रेनों के संचालन को लेकर अलर्ट जारी किया है। ओसियां स्टेशन के नजदीक आयोजन स्थल रेल लाइन से महज 200 मीटर दूर होने के कारण रेलवे ने यह कदम उठाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 13 Oct 2019, 12:16 PM IST

जोधपुर. रेलवे ने जिले के ओसियां क्षेत्र में रविवार को मारवाड़ समारोह के आयोजन के मद्देजनर ट्रेनों के संचालन को लेकर अलर्ट जारी किया है। ओसियां स्टेशन के नजदीक आयोजन स्थल रेल लाइन से महज 200 मीटर दूर होने के कारण रेलवे ने यह कदम उठाया है। वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ने ट्रेन संचालन व लोको पायलट की व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों को ट्रेनों के संचालन के दौरान सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। रेलवे ने आयोजन स्थल के पास से निकलने वाली सभी ट्रेनों के लोको पायलट्स व गाड्र्स को आयोजन स्थल के पास से गुजरने पर लगातार हॉर्न बजाने और गति को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए हैं।

ओसियां मेें उत्साहपूर्वक शुरू हुआ मारवाड़ समारोह का दूसरा दिन, शरद पूर्णिमा के साथ रात को होगा समापन

अमृतसर हादसे के बाद बरत रहे सावधानी
उल्लेखनीय है कि पंजाब के अमृतसर में पिछले वर्ष दशहरे पर ट्रेन की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके मद्देनजर रेलवे ऐसे आयोजनों पर सावधानी बरत रहा है । ओसियां में होने वाले मारवाड़ समारोह में भी करीब 4 से 5 हजार लोग जुटते हैं।

मालगाडी का इंजन फेल, तीन यात्री ट्रेनें अटकी
मेड़ता रोड से फ ुलेरा जा रही मालगाडी का इंजन शनिवार को बीच रास्ते फेल होने से तीन यात्री ट्रेनें अटक गई। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मेड़ता रोड से फ ुलेरा के लिए रवाना हुई मालगाड़ी का सुबह करीब 9 बजे डेगाना-जालसू के बीच इंजन फेल हो गया। इस कारण जयपुर से जोधपुर आ रही हाईकोर्ट एक्सप्रेस को डेगाना, लीलण एक्सप्रेस को जालसू, सूरतगढ पैसेंजर को डेगाना स्टेशन पर रोकना पड़ा। रेलवे प्रशासन द्वारा दूसरा इंजन करीब एक घंटे बाद भेजने पर रेल यातायात सुचारू हुआ। इंजन फेल होने से हाईकोर्ट एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से जोधपुर पहुंची जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।