29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लास्टिक पाउच बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग

- नौ दमकलों ने मशक्कत के बाद आग नियंत्रित की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 23 Aug 2021, 1:38 AM IST

प्लास्टिक पाउच बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग

प्लास्टिक पाउच बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग

जोधपुर.
बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ फेस स्थित प्लास्टिक पाउच बनाने की एक फैक्ट्री में रविवार रात भीषण आग लग गई। नौ दमकलों ने मशक्कत के बाद देर रात आग नियंत्रित की, लेकिन फिर भी धुआं व लपटें उठ रही थी।

अग्निशमन सूत्रों के अनुसार चतुर्थ फेस में प्लास्टिक पाउच बनाने की एक फैक्ट्री है, जहां रात दस बजे आग लग गई। वहां रखा प्लास्टिक का सामान व अन्य सामग्री चपेट में आ गई। आग भीषण हो गईं और लपटें आसमान छूने लगी। बोरानाडा रीको से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फैक्ट्री में रखा ज्वलनशील सामान चपेट में आ गया और आग भीषण हो गईं। शास्त्रीनगर व बासनी से दमकलों के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयसिंह व सहायक अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह अन्य दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।
फैक्ट्री के कुछ हिस्सों से रह-रहकर धुआं व लपटें उठ रही थी। दमकलकर्मी पानी का छिड़काव कर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। फैक्ट्री में कैमिकल से भरे कुछ ड्रम रखे हैं। अग्निशमन कर्मचारी इन ड्रम को आग से बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।