5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी, मानसूनी मौसम में भी छूट रहे पसीने, राजस्थान में पारा 40 डिग्री पार

प्रदेश में भी अगस्त का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

2 min read
Google source verification
heat_in_august.jpg

जोधपुर। दुनियाभर में बढ़ रहा तापमान चिंता में डालने वाला है। भारत की बात करें तो मानसून कमजोर पड़ने से अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के कई जिलों में गर्मी अपने चरम है। प्रदेश में भी अगस्त का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा। सोमवार यानी 21 अगस्त को तीन जगह तापमान 40 डिग्री व उससे अधिक दर्ज किया गया। फतेहपुर में 40.6 डिग्री, चूरू में 40.5 व बीकानेर में 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- जोधपुरः तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, देखें VIDEO

वहीं दिल्ली की बात करें तो अधिकतम तापमान पर गौर करें तो 20 अगस्त 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अगस्त का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। अगस्त में अब तक का सबसे गर्म दिन 12 अगस्त, 1987 दर्ज किया गया था, जब 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था। इससे पहले वर्ष 2019 में 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि 2021 में 18-19 अगस्त को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इधर मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद नहीं है। 22 व 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 5-7 डिग्री की कमी आ सकती है।

ये भी पढ़ें- आधी रात बाइक सवारों ने रुकवाई कार, पति पर किया धारदार हथियारों से हमला, पत्नी से छेड़छाड़

अमरीका में 141 साल का रेकॉर्ड टूटा
उधर अमरीका के टेक्सास में गर्मी ने 141 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया। यहां ब्रायन कॉलेज स्टेशन पर 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो 1882 के बाद सबसे अधिक है। 1882 के बाद 17 अगस्त 1903 को भी 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।