8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुरः तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, देखें VIDEO

शहर के प्रताप नगर चौराहे के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक निजी बस ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 22 Aug 2023, 12:30 PM IST

bus_accident_in_jodhpur.jpg

जोधपुर। शहर के प्रताप नगर चौराहे के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक निजी बस ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोग शव को मौके पर ही रख मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर प्रताप नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि मामला बढ़ता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी से लौटा मानसून आज बरपाएगा कहर, 3 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी, रहें सावधान

बता दें कि आज सुबह आगोलाई के राजीव गांधी थानांतर्गत केरु पुलिस चौकी हल्के की सालोड़ी ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार केरु कस्बे स्थित एक निजी स्कूल श्री बीएल मेमोरियल एकेडमी की बस नारवा, मालूंगा से बच्चों को लेकर वापस केरु आ रही थी। सालोड़ी से पहले गणेश जी की प्याऊ के पास तिराहे पर बस चालक ने संतुलन खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: आखिरकार एक्शन मोड में आया मानसून, आज यहां होगी भारी बारिश, रहें सावधान

हादसे के समय बस में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे सवार थे, जिससे बस में सवार छात्र-छात्राओं की चीख-पुकार से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बच्चों को क्षतिग्रस्त बस बाहर निकाल कर केरु सीएचसी पहुंचाया। जहां पर सभी चोटिल बच्चों का उपचार कर छुट्टी दे गई। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में किसी भी बच्चे को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन क्षेत्र में ओवरलोड निजी स्कूलों की बसें तेज गति व लापरवाही से दौड़ रही हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर बस को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया।