scriptनाथुसिंह राठौड़ ने रचा इतिहास, 422 वोट से कल्ला को हरा बने अध्यक्ष | Nathusinh Rathod created history, defeated Kalla by 422 votes | Patrika News

नाथुसिंह राठौड़ ने रचा इतिहास, 422 वोट से कल्ला को हरा बने अध्यक्ष

locationजोधपुरPublished: Mar 06, 2021 01:45:28 am

Submitted by:

rajesh dixit

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव
79.12 प्रतिशत हुआ मतदान
दर्शनराम महासचिव, रतनाराम उपाध्यक्ष पद पर विजय

नाथुसिंह राठौड़ ने रचा इतिहास, 422 वोट से कल्ला को हरा बने अध्यक्ष

नाथुसिंह राठौड़ ने रचा इतिहास, 422 वोट से कल्ला को हरा बने अध्यक्ष

जोधपुर.राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के सभी 6 पदों के परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिए। अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में नाथुसिंह राठौड़ ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। पिछले 14 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद पर बदलाव हुआ है, अभी तक रणजीत जोशी इस पद पर जीतते आए हैं। राठौड़ ने जोशी के समर्थित उम्मीदवार गोपालराज कल्ला को 422 वोट से हरा कर इतिहास रचा। अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार श्यामसिंह चौहान को 573 तथा प्रवीणदयाल दवे को 236 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर रतनाराम ढोलिया ने गोकुलेश बोहरा को 376 वोट से हराया। महासचिव पद पर दर्शनराम 201 वोट से जीत गए। पुस्तकालय सचिव पद पर भगवती पंवार ने कामिनी चौहान को 220 वोट से हराया। सहसचिव पद पर कैलाशकुमार प्रजापत विजय घोषित किए गए। प्रजापत ने बुद्धाराम को 310 वोट से हराया। कोषाध्यक्ष पद का परिणाम सबसे पहले 8.45 पर आ गया। इस पद पर कंवरलाल विश्नोई को विजय घोषित किया गया। विश्नोई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरदीप लांबा को 49 वोट से हराया।
गौरतलब है कि एसोसिएशन के दो वर्ष बाद हुए इन चुनावों में अध्यक्ष पद पर पिछले 14 वर्षों से जीत रहे रणजीत जोशी ने इस बार चुनाव ही नहीं लड़ा, इसके चलते अध्यक्ष पद का मुकाबला रोचक बन गया था।

रुक-रुक कर चला मतदान
शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान दिन भर घीमी गति से चला। दोपहर दो बजे तक चालीस प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार नियमित वकालत नहीं करने वाले अधिवक्ताओं ने भी भारी संख्या में मतदान किया।

79.12 प्रतिशत हुए मतदान में कुल 3306 मतदाताओं में से 2616 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। तीन वोट टेंडर माने गए।

चुनाव परिणाम

अध्यक्ष पद
विजयी-नाथुसिंह राठौड़ -1105

गोपालराज कल्ला -683
श्यामसिंह चौहान-573
प्रवीणदयाल दवे -236

महासचिव
विजयी-दर्शनराम-874

रतनलाल सारस्वत-673
गिरधारी सिंह-608

राजकुमार यादव-431

उपाध्यक्ष
विजयी-रतनाराम ठोलिया -1294

गोकुलेश बोहरा -918
युगलकिशोर मामनानी -288

देवेश बोहरा -80

पुस्तकालय सचिव
विजयी-भगवती पवार -1029

कामिनी चौहान-809
श्यामसिंह -691
सह सचिव

विजयी-कैलाशकुमार प्रजापत-1023
बुद्धाराम चौधरी -713

नरपतसिंह राठौड़ -324
लक्ष्मीनारायण माथुर -253

जितेंद्र-190
जितेंद्र सिंह -76

कोषाध्यक्ष

विजय-कंवरलाल विश्नोई – 512
अमरदीप लाम्बा -463

दिनेश पटेल -398
महेश जोशी -345

अशोककुमार व्यास -256
हरिचरण प्रजापत -249
शैलेंद्र सिंह -210
शिवांग सोनी-144

ट्रेंडिंग वीडियो