3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur News: जोधपुर शहर के 48 स्पॉट पर 250 करोड़ से तैयार होगा नया ड्रेनेज सिस्टम

Jodhpur News: सूत्रों के अनुसार चिह्नित स्थानों पर नाला निर्माण, बॉक्स क्लट्स सहित अन्य खर्चों पर 250 करोड़ का बजट तैयार किया है। सर्वे में कुल 48 स्पॉट सामने आए हैं।

2 min read
Google source verification
drainage system in Jodhpur

Jodhpur News: जोधपुर शहर में होने वाली जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब नए नालों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सभी सरकारी एजेंसियों ने मिलकर 250 करोड़ का तकमीना तैयार कर दिया है। दरअसल, पूरे शहर में जल निकास तंत्र इस बार भी बारिश को झेल पाने में विफल रहा। अब इस समस्या से निजात पाने के लिए पूरे शहर में जलभराव के प्रमुख स्थलों का चयन कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार चिह्नित स्थानों पर नाला निर्माण, बॉक्स क्लट्स सहित अन्य खर्चों पर 250 करोड़ का बजट तैयार किया है। सर्वे में कुल 48 स्पॉट सामने आए हैं। इसमें से 25 स्पॉट को ठीक करने का जिम्मा निगम उत्तर और दक्षिण को दिया गया है। जबकि 16 स्पॉट जेडीए को ठीक करने हैं। अन्य स्पॉट रूडीप व अन्य एजेंसियों को ठीक करवाने होंगे।

जोजरी तक सभी नालों को जोड़ने के लिए होगा कार्य

जोजरी तक बड़े नालों में छोटे नालों का निर्माण करके जोड़ा जाएगा, ताकि नाले का पानी सड़कों के माध्यम से नहीं बल्कि नाली और नालों के माध्यम से होता हुआ बड़े नालों में मिलेगा। यह सारा पानी जोजरी में जाकर खाली होगा। इसके लिए जो प्लान बनाया गया है उसके आधार पर गणेश होटल से जोजरी नदी तक आरटीओ नाला रूडीप बनाएगा। भैरव नाले का निर्माण भी रूडीप करवाएगा। इसका कार्य शुरू हो चुका है।

वहीं यूनिवर्सिटी नाले का निर्माण नगर निगम दक्षिण की ओर से करवाया जा रहा है। अब निगम दक्षिण विनाकिया में नए नाले का निर्माण करवाएगा। इस पर 8 करोड़ से ज्यादा का खर्चा आएगा। इसके अलावा कल्याण सिंह कालवी प्याऊ के सामने नाला निर्माण पर 3 करोड़ से ज्यादा का खर्च होगा। साथ ही 44 छोटे-बड़े नालों का निर्माण करके इन पांच बड़े नालों से जोड़ा जाएगा ताकि ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरीके से सही हो सके।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: 45 मिनट में ही क्यों डूब गया था राजस्थान का ये शहर, सामने आई ऐसी बड़ी जानकारी

Story Loader