
जोधपुर . रेलवे द्वारा वर्ष 2018 के लिए नई समय-सारणी 15 अगस्त 2018 से लागू की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार वर्ष 2018 के लिए नई समय-सारणी एक जुलाई 2018 के स्थान पर 15 अगस्त 2018 से प्रभावी होगी। वर्तमान में जारी समय-सारणी 14 अगस्त 2018 तक लागू रहेगी। सभी रेल सेवाएं वर्तमान समय-सारणी तथा ठहराव अनुसार संचालित होगी।