
गजेंद्र सिंह दहिया, जोधपुर। राजस्थान में 19 नए जिले बनने के साथ ही प्रदेश की भौगोलिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। पश्चिमी रेतीले प्रदेश में अब जिलों की संख्या 12 से बढ़कर 19 हो गई है। फलोदी, बालोतरा, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़, नीम का थाना, सांचौर और डीडवाना-कुचामन नए जिले के तौर पर शामिल हुए हैं। इसका क्षेत्रफल करीब 2.10 लाख वर्ग किलोमीटर है। रेतीले प्रदेश में जिलों की संख्या 11 राज्यों केरल, आंध्रप्रदेश, हिमाचलप्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और गोवा से अधिक है। ऐसे में आने वाले समय में पश्चिमी राजस्थान मरु प्रदेश के तौर पर नए राज्य के तौर पर अस्तित्व में आ सकता है। देश में अंतिम बार जून 2014 में नया राज्य तेलंगाना बना था जो आंध्रप्रदेश से अलग हुआ था। राजस्थान में भागौलिक दृष्टि से विषम परिस्थितियां पाई जाती है, इसलिए इसे 4 भागों में बांटा जाता है। पहला रेतीला मरु प्रदेश, दूसरा अरावली क्षेत्र, तीसरा गंगा-यमुना नदियों द्वारा लाए गए जलोढ़ से बना पूर्वी मैदान और चौथा हाड़ौती का पठार है।
पंजाब-हरियाणा के समान है मरु प्रदेश
देश में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश है। जिलों की संख्या 816 है। मरुप्रदेश के लगभग समान ही चार बड़े राज्यों में जिलों की संख्या है। पंजाब में 23, हरियाणा में 22, पश्चिमी बंगाल में 23 और झारखण्ड में 24 जिले है। वर्तमान में देश में केवल उत्तरप्रदेश (75 जिले) और मध्यप्रदेश (52 जिले) ही ऐसे राज्य है, जहां जिलों की संख्या राजस्थान से अधिक है।
किस भोगौलिक प्रदेश में कितने नए जिले
रेतीला प्रदेश: अब 19 नए जिले
अरावली क्षेत्र: पहले 13 जिले थे, अब सात नए जिले शामिल हुए हैं। इसमें सलूम्बर, ब्यावर, केकड़ी, दूदू, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बहरोड और खैरथल-तिजारा है। जयपुर ग्रामीण और खैरथल-तिजारा जिला पूर्वी मैदान का भी हिस्सा है।
पूर्वी मैदान: पहले दस जिले थे, अब पांच नए जिले शामिल हुए हैं। इसमें गंगापुर सिटी, डीग और शाहपुरा है।
दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश: कोई बदलाव नहीं। अब भी सात जिले हैं।
इन राज्यों में मरु प्रदेश से कम हैं जिले
राज्य जिलों की संख्या
1 मणिपुर 16
2 केरल 14
3 आंध्रप्रदेश 13
4 हिमाचल प्रदेश 13
5 उत्तराखंड 13
6 मेघालय 11
7 मिजोरम 11
8 नागालैंड 12
9 त्रिपुरा 8
10 सिक्किम 4
Published on:
19 Aug 2023 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
