
Heatwave Alert: राजस्थान में गर्मी अब तीखे तेवर दिखा रही है। भीषण गर्मी ने आम लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दोपहर में मुख्य बाजार सूने नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में उष्ण लहर से अति उष्ण लहर दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और चूरू में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री और चूरू में 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। शुक्रवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा सहित सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। कई स्थानों पर हीटवेव भी चली। आगामी 48 घंटे में जोधपुर और बीकानेर संभाग में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
यह वीडियो भी देखें
19 अप्रेल से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हीटवेव चल सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जैसलमेर और बाड़मेर से अति उष्ण लहर और अति उष्ण रात्रि का रेट अलर्ट भी जारी किया था। 20 अप्रेल से हीटवेव से राहत मिलने के आसार हैं। 20 अप्रेल से हवाओं की दिशा बदलेगी और राजस्थान में पश्चिमी हवाओं की जगह उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने लगेगा। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी और लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
Published on:
18 Apr 2025 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
