
जोधपुर। भगत की कोठी थानान्तर्गत पाली रोड स्थित मधुबन हाउसिंग बोर्ड मोड़ पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे नाले से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। एम्स में भर्ती चालक की हालत गंभीर है।
उपनिरीक्षक पदमा शर्मा ने बताया कि तीन दोस्त गजराजसिंह, मोहित माली व विवेक शनिवार रात 12.15 बजे झालामण्ड सर्कल की तरफ से कार में आ रहे थे। कार मोहित की थी। मधुबन हाउसिंग बोर्ड मोड के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। परिजन का आरोप है कि अज्ञात वाहन के टकराने से कार अनियंत्रित हो गई और चार-पांच पलटी खा गई।
उसमें सवार गजराजसिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहित माली व विवेक घायल हो गए। लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और एम्स भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद विवेक को घर भेज दिया गया।
मोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोहित के चचेरे भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। कार में सवार तीनों युवक दोस्त थे और जन्मदिन पार्टी के बाद घर लौट रहे थे।
हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। एक व्हील कार से निकल गया। वह कई मीटर दूर जा पहुंचा। भगत की कोठी थानाधिकारी राजीव भादू मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्स भेजा। कार कब्जे में ली गई है।
Updated on:
16 Feb 2025, 8:15 PM IST
Published on:
16 Feb 2025, 8:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.