स्थानीय लोगों ने बेहोश शिवलाल (32) पुत्र दीनाराम मेघवाल व उनकी पत्नी जतनोदेवी मेघवाल (30) निवासी कोलूपाबूजी को फलोदी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर रेफर किया गया। वहीं शिवलाल के पुत्र हरीश (8), किरण उर्फ कांता (5), तनु उर्फ तरुणा (3) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना, एएसपी ब्रजराजसिंह चारण, एडीएम अजय, फलोदी वृताधिकारी अचलसिंह देवड़ा, फलोदी थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।