27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां पानी के लिए रात को जग रहे लोग

- कुड़ी क्षेत्र में वर्षों से पानी की समस्या का स्थाई समाधान नहीं खोज पाया जलदाय विभाग- कुड़ी के सेक्टरों में लम्बे समय से व्याप्त कम पेयजल आपूर्ति की समस्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rajpurohit

•

Updated: 28 Sep 2018, 1:54 AM IST

People living at night for water

यहां पानी के लिए रात को जग रहे लोग

जोधपुर. लूणी पंचायत समिति व आवासन मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाली कुड़ी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में गत 4 वर्ष से अधिक समय से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने के बावजूद जलदाय विभाग अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं ढूंढ पाया है। कई सेक्टरों में वर्षों पूर्व डाली गई पाइपलाइनों से ही सप्लाई की जा रही है तो कहीं पर पाइप लाइन का लेवल ही सही नहीं है। नतीजतन आज भी कुड़ी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को पानी के लिए टैंकरों के भरोसे रहना पड़ रहा है। कई जगह कम दबाव से पेयजल आपूर्ति हो रही है, एेसे में लोग पीने का पानी भी नहीं भर पाते हैं।

सेक्टरों में विकट है हालात
कुड़ी हाउसिंग बोर्ड में वर्तमान में कुल 12 सेक्टर व कुड़ी के आस-पास लगभग 25 कॉलोनियां बसी हैं, जो कुड़ी पंचायत में आती है। इनमें से सेक्टर 1,2,3, 4 एवं 7 में पानी की विकट समस्या है। वहीं मदनसिंह आर्य नगर, विजय नगर, रामेश्वर नगर, राजीव गांधी कच्ची बस्ती, जनता कॉलोनी में रहने वाले लोग भी पेयजल समस्या का सामना कर रहे हैं।

लोगों का आरोप- मनमर्जी से देते हैं सप्लाई
पानी की सप्लाई के लिए जलदाय विभाग भी लापरवाह है, क्योंकि कुड़ी में पानी की सप्लाई का समय निर्धारित नहीं है। लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से कॉलोनियों में पानी की सप्लाई कभी रात को १२ बजे तो कभी तड़के ३ बजे भी कर दी जाती है। इसलिए घरों में रहने वाले लोग रात-भर पानी की बारी वाले दिन जाग रहे हैं।

यहां पीने का पानी भी नहीं हो रहा नसीब

विभाग की ओर से पर्याप्त आपूर्ति नहीं देने से कुड़ी7 सेक्टर में रहने वाले लोगों को तो पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। यहां घरों में बने टांके भी खाली है, वहीं मीठे पानी के लिए भी कैंपर का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां रहने वाले मदन कंवर, रतन कंवर, चंदे्रश चौहान, बहादुर सिंह आदि का कहना था कि विभाग की ओर से सेक्टर में बने पार्क में लगी टयूबवेल से खारे पानी की सप्लाई दी जा रही है। लोगों का कहना है यहां पानी की टंकी बनाई जाए तो उन्हें पर्याप्त पेयजल सप्लाई मिल सकेगी।

इनका कहना है

कुड़ी के सेक्टरों व कॉलोनियों में पेयजल समस्या को जलदाय विभाग की ओर से गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सेक्टर 3 व 7 में पानी की टंकी की महत्ती आवश्यकता है। कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अधिकारियों की ओर से राहत देने के प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
देवीसिंह सिसोदिया, सरपंच कुड़ी

कुड़ी में सभी जगह पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कभी-कभार पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से सप्लाई समय लेट हो जाता है। फिर भी अगर कुड़ी क्षेत्र में कहीं पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है, तो विभाग की ओर से जांच कर समाधान किया जाएगा।
राजेश अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग