29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा 8 को

कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा 8 को
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 1 Apr 2021, 1:39 AM IST

कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा 8 को

कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा 8 को

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर और जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2019 के लिए शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा आठ अप्रेल सुबह पांच बजे मण्डोर रोड स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरपीटीसी) में होगी। सफल अभ्यर्थी पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट https://recruitment2.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजेश कुमार मीना ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2019 के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मापतौल परीक्षा 8 अप्रेल सुबह पांच बजे आरपीटीसी में होगी। सफल अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं, जहां से डाउनलोड कर उसमें दिए दिशा निर्देशों की पालना करने के साथ सुबह पांच बजे आरपीटीसी पहुंचना होगा। वहीं, भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति में बिंदु संख्या 11 में वर्णित मूल प्रमाण पत्र, स्व प्रमाणित प्रतिलिपि और राजकीय चिकित्सक से आरोग्य व फिटनेस प्रमाण पत्र भी साथ लाने होंगे।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि ग्रामीण पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा 8 अप्रेल सुबह पांच बजे आरपीटीसी में होगी।

जीआरपी की शारीरिक दक्षता परीक्षा अजमेर में
पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि जीआरपी में कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता व शारीरिक मापतौल परीक्षा 6 अप्रेल सुबह पांच बजे से अजमेर में गुलाब बॉडी रोड स्थित सीआरपीएफ ग्राउण्ड में होगी।