30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस जब्त, दो गिरफ्तार

- दो लग्जरी कारें भी जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 27 Jun 2021, 1:45 AM IST

पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस जब्त, दो गिरफ्तार

पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस जब्त, दो गिरफ्तार

पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस जब्त, दो गिरफ्तार
- दो लग्जरी कारें भी जब्त
जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग जगहों से दो युवकों को गिरफ्तार कर एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस जब्त किए। इनसे दो लग्जरी कारें भी जब्त की गईं हैं।

थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर ने बताया कि लग्जरी कारों में सवार दो युवकों के पास हथियार होने और इनके किसी वारदात की फिराक में होने की सूचना मिली। पुलिस ने तलाश के बाद अलग-अलग जगहों से झंवर थानान्तर्गत जानादेसर गांव निवासी भानुप्रताप (27) पुत्र झुंझाराम देवासी और पीथावास गांव में लेगों की ढाणी निवासी महादेव चौधरी उर्फ पुखराज लेगा (24) पुत्र मोहनराम जाट को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर भानु के पास एक देसी पिस्तौल व कार और पुखराज से तीन जिंदा कारतूस व एक कार जब्त की गई। आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर भानु प्रताप देवासी और महादेव चौधरी को गिरफ्तार किया गया। हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।