
जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में जिला स्तरीय प्रोफेशनल सबमिट कार्यक्रम। (फोटो- पत्रिका)
केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सम्मिलित हुए। बैरवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा को भारत के लिए प्रगति और गौरव के कल्याणकारी वर्ष बताए।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने न केवल भारत को एक नई दिशा दी, बल्कि इसे वैश्विक मंच पर एक सम्मानजनक और शक्तिशाली पहचान भी दिलाई। मोदी सपना है कि भारत पुनः विश्व गुरु बने, जैसा कि वह प्राचीन काल में था। उनके नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक और तकनीकी प्रगति की, बल्कि अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुन: स्थापित किया है। मोदी ने देशभर की 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ते हुए 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया। वर्ष 2013-14 की तुलना में वर्ष 2025-26 में कृषि बजट में 5 गुना की वृद्धि की गई है।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि पीएम मोदी नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के पायदान पर पहुंचा गया है। शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में लूूट भ्रष्टाचार की ही चर्चा होती थी, लेकिन अब मोदी सरकार केवल विकास ही सुनिश्चित नहीं कर रही, बल्कि लूट के पैसे को भी बाहर निकाल रही है।
महापौर वनिता सेठ, पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम के आरम्भ में उप महापौर किशन लड्ढ़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश सुराणा, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत, कमलेश गोयल, सुभाष गहलोत भी मौजूद रहे।
यह वीडियो भी देखें
एक महिला नेता ने अपने अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए शिकायत उप मुख्यमंत्री के समक्ष की। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा नेताओं से उनकी बहस हो गई। महिला रोने लगी और चीखकर कर अपनी बात कहने लगी। इस दौरान अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस ने उनको शांत करवाया।
Published on:
11 Jun 2025 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
