29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस का दावा: सीआई का पुत्र नहीं, दोस्त चला रहा था कार

- तेज रफ्तार लग्जरी कार से मोपेड सवार युवक की मृत्यु, तीन घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 17 Oct 2021, 1:41 AM IST

पुलिस का दावा: सीआई का पुत्र नहीं, दोस्त चला रहा था कार

पुलिस का दावा: सीआई का पुत्र नहीं, दोस्त चला रहा था कार

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत सूंथला में निजी अस्पताल के पास मोपेड सवार युवक की जान लेने वाली तेज रफ्तार लग्जरी कार पुलिस निरीक्षक जुल्फिकार अली का पुत्र नहीं, बल्कि उसका दोस्त चला रहा था। पुलिस ने कार में मौजूद दो युवकों से पूछताछ के बाद यह दावा किया। हादसे के बाद मौजूद लोगों ने पुलिस निरीक्षक के पुत्र पर लापरवाही से कार चलाने का संदेह जताते हुए विरोध जताया था।
थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर के अनुसार सूंथला में डीआइजी फिरोज खां कॉलोनी निवासी सद्दाकत अली (30) पुत्र सरदार अली गुरुवार रात 11.30 बजे सूंथला में इब्राहिम मार्केट के पास मोपेड लेकर खड़ा था। चौपासनी की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई एक लग्जरी कार ने उसे टक्कर मार दी। कार ने एक अन्य मोटरसाइकिल व ठेलों को भी चपेट में ले लिया। मोपेड सवार सद्दाकत अली व तीन अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सद्दाकत अली को मृत घोषित कर दिया। पाल रोड राजीव गांधी कॉलोनी निवासी मोहम्मद फारूख पुत्र मोहम्मद सलीम, चौहाबो सेक्टर 16 निवासी विनोद कुमार पुत्र ईश्वरदास सिंधी व सेक्टर 9 निवासी जीतू पुत्र राजकुमार सिंधी एमडीएम अस्पताल में भर्ती हैं।
पूछताछ में दोस्त निकला चालक
कार में पुलिस निरीक्षक जुल्फिकार अली का 17 वर्ष 10 माह का पुत्र, उसके दोस्त अफरोज व अर्जित सवार थे। पुलिस ने रात में तीनों की ब्रेथ एन्हलाइजर से मेडिकल जांच व अस्पताल में मेडिकल कराया। इसमें नशे की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने तीनों से अलग-अलग पूछताछ की तो अफरोज के कार चलाने की बात सामने आई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज से भी पुष्टि के प्रयास कर रही है।
मांगकर लाए थे कार
पुलिस का कहना है कि जिस कार से दुर्घटना हुई, वह सीआई जुल्फीकार के साले के दोस्त की है। तीनों कार मांगकर लाए थे। रात 11.30 बजे वे चीरघर से चौपासनी की तरफ गए और वहां से यू-टर्न लेकर चीरघर की तरफ लौट रहे थे।
डिवाइडर से टकराने पर एयरबैग खुले
पुलिस का कहना है कि चालक लग्जरी कार काफी तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। सूंथला के पास कार जम्प पर कूदी और फिर डिवाइडर से टकराई। इससे एयरबैग खुल जाने से चालक को आगे सड़क नहीं दिखी। बेकाबू कार मोपेड व मोटरसाइकिल के साथ ठेलों को टक्कर मारती गई।
अज्ञात चालक के खिलाफ एफआइआर
मृतक सद्दाकत के भाई नाज मोहम्मद ने चौहाबो थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इससे पहले मृतक के परिजनों ने एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर विरोध जताया। पुलिस के आश्वासन के बाद वे शव लेने को तैयार हुए।
-----------------------------------
'सड़क हादसे के समय मेरा पुत्र कार नहीं चला रहा था। पुलिस अनुसंधान में जो भी अपराधी निकले उसके खिलाफ स्वतंत्र कार्रवाई की जाए।Ó
जुल्फिकार अली, पुलिस निरीक्षक जोधपुर।