10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधे उखाड़ने के 3 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

झंवर पुलिस थाने ने 25 मई को भी यहां तोड़फोड की एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला
less than 1 minute read
Google source verification
punia_ki_pyau.jpg

जोधपुर। शहर से करीब 36 किलोमीटर दूर पुनिया की प्याऊ में गोचर भूमि पर लगे ट्री गार्ड और पौधे उखाड़ने को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने अब तीन दिन बाद मामला दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज लालसिंह ने रिपोर्ट दी है। चार दिन पहले यहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस को आंसू के गोले छोड़कर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी थी। फिलहाल यहां दिन-रात पुलिस के जवान तैनात हैं और सरकारी जमीन से उखाड़े गए पौधे भी वापस लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Alert for Heavy Rain: सुस्त पड़ा मानसून अब दिखाएगा अपना रौद्र रूप, भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गौरतलब है कि झंवर पुलिस थाने ने 25 मई को भी यहां तोड़फोड की एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। अगर यह मामला उस समय ही सुलझा लिया होता तो 30 जुलाई की घटना से बचा जा सकता था।

यह भी पढ़ें- बाइक चोरों का आतंक, महज 24 घंटे में ही इतनी मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस भी हैरान

पहले जेडीए का घेराव, फिर हुए आमने-सामने

पुनिया की प्याऊ के पास गोचर भूमि पर अतिक्रमण को एक लेकर एक पक्ष के लोगों ने करीब दस दिन पहले जेडीए का घेराव कर रास्ता रोका था। प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त किया लेकिन 29 जून की रात को यहां लगे पौधे किसी ने उखाड़ किए। अगले दिन सुबह सूचना मिलने पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और हाई-वे जाम कर दिया। हाई-वे पर टायर जलाए गए। लोगों के पत्थरबाजी करने पर पुलिस ने लाठी चार्ज के साथ आंसू गैस के गोले चलाए। फिलहाल वहां शांति है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।