30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री मानसून: भोपालगढ़ में मूसलाधार, 56 मिमी पानी बरसा

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्से में सोमवार को दूसरे दिन भी प्री-मानसून की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। पाली, जालोर, बाड़मेर के अलावा जोधपुर में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Pawan Kumar Pareek

•

Updated: 14 Jun 2022, 10:09 AM IST

प्री मानसून: भोपालगढ़ में मूसलाधार, 56 मिमी पानी बरसा

प्री मानसून: भोपालगढ़ में मूसलाधार, 56 मिमी पानी बरसा

- पहली प्री मानूसन बारिश से जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश
जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्से में सोमवार को दूसरे दिन भी प्री-मानसून की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। पाली, जालोर, बाड़मेर के अलावा जोधपुर में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। शहर में करीब 15 मिनट तक पहली प्री-मानसून बरसात के रूप में राहत बरसी।

जिले के भोपालगढ़ कस्बे में सवा घण्टे तक मूसलाधार बारिश से 56 मिलीमीटर पानी बरसा। तेज बारिश से पनाळे बह निकली। सड़कों पर पर बाळे आ गए। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे खिल उठे।

जिले के धुंधाड़ा व आसपास के हिस्सों में भी आधे घण्टे तक तेज बारिश हुई। मथानियां, फलोदी व लोहावट में भी अच्छी बारिश के समाचार हैं। फलोदी में 5.8 और जोधपुर शहर में 1.9 मिमी बारिश मापी गई। बाड़मेर में 0.5 मिमी बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से सिस्टम का असर कम होना शुरू हो जाएगा।

सूर्यनगरी में सोमवार सुबह से ही बादलों की घनी आवाजाही लगी हुई थी। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। वातावरण में नमी अधिक होने से उपजी उमस ने शहरवासियों को हलकान कर दिया। दोपहर में पारा 39.8 डिग्री पर पहुंचा। अपराह्न तीन बजे से मौसम बदलने के साथ ठंडी हवा चलने लगी।

अपराह्न चार बजे गर्जना के साथ बादल बरसने शुरू हो गए। शहर में 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इस दौरान सडक़ों पर पानी बहने लग गया। राहगीर और दुपहिया वाहन चालक भीग गए। जिसको जहां जगह मिली, वहां शरण ली। लंबे अरसे बाद बारिश होने से लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। हालांकि शाम ढलने के बाद फिर उमस बढ़ गई। बाड़मेर और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.1 व 28.9 और अधिकतम 41.2 व 41.7 डिग्री मापा गया।

पीपाड़सिटी. उपखंड क्षेत्र में सोमवार को मानसून पूर्व की झमाझम बारिश से ग्रामीण क्षेत्र के खेतों में जलभराव हो गया।इस बारिश से लम्बे समय से गर्मी से परेशान नागरिकों ने भी राहत की सांस ली।क्षेत्र में सोमवार सांय पांच बजे बाद अचानक मौसम में बदलाव आया।आकाश काले बादलों से घिर गया।

इससे पहले तेज आंधी का दौर चला और झमाझम बरसात हो गई।शहरी क्षेत्र में बूंदाबांदी का दौर रहा,जबकि साथीन, रतकुड़िया,खांगटा, खारिया खंगार, सालवा खुर्द,कोसाना, चौकड़ीकलां सहित अन्य गांवो में आधे घण्टे से अधिक समय तक मूसलाधार बारिश होने से खेतों में पानी भरा दिखा।

प्री मानसून की बारिश से मौसम के तापमान में भारी गिरावट होने से खुशनुमा माहौल होने से लोगो के चेहरे खिले दिखाई दिए, झमाझम बारिश के बाद देर सांय तक बूंदाबांदी का भी ग्रामीण क्षेत्रों में दौर जारी रहा।

लोहावट. कस्बे सहित आस-पास क्षेत्र में सोमवार को मौसम के मिजाज आए बदलाव से सुबह बादल..दोपहर में उमस एवं शाम को आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे शाम को मौसम सुहाना बन गया। गर्मी से मामूली राहत मिली। यहां सूर्योदय के समय से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही।

दोपहर में उमस के बढ़ने से लोगों के हाल-बेहाल रहे। शाम करीब चार बजे आसमान में घटाएं छाई नजर आई। जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी। शाम करीब छह बजे आंधी आने से चारों ओर धूल के गुब्बार उड़ते हुए नजर आएं।