
Jodhpur News: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अगस्त को जोधपुर आगमन को लेकर मारवाड़ के लोग उत्साहित हैं। उनका स्वागत करने के लिए आतुर हैं। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हुए हैं। अब उच्च न्यायालय अमृतकाल में प्रवेश कर रहा है। अमृतकाल की इस बेला पर प्रधानमंत्री के सानिध्य में पिछले वर्ष हुए कार्यक्रमों का समापन होगा।
जोधपुर में अबोध बालिका से दुष्कर्म की घटना पर शेखावत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जोधपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। निर्देश दिया है कि आरोपी को सख्त सजा मिले और तुरंत सजा का प्रावधान हो।
शेखावत ने उदयपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी लोगों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो, ऐसा सुनिश्चित किया जाए, ऐसा प्रशासन से आग्रह करता हूं।
Updated on:
20 Aug 2024, 11:30 AM IST
Published on:
20 Aug 2024, 11:24 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.