31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग का आरोपी इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

फायरिंग का आरोपी इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
फायरिंग का आरोपी इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

फायरिंग का आरोपी इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

फायरिंग का आरोपी इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने भूखण्ड पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में सेन्ट्रल स्कूल स्कीम में मकान पर फायरिंग करने के मामले में छह महीने से फरार दो हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गुरुवार को गिरफ्तार किया।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि शिकारगढ़ स्थित भूखण्ड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद के चलते गत २२ जनवरी की रात सेन्ट्रल स्कूल स्कीम क्षेत्र में फायरिंग की गई थी। हिस्ट्रीशीअर कुलदीपसिंह व साथियों ने अरविंद नगर निवासी सोहनवीरसिंह गुर्जर के मकान पर गोलियां चलाईं थी। हमले से आशंकित मकान मालिक ने भी बचाव में फायरिंग की थी। जिससे एक युवक घायल हो गया था। इस संबंध में दोनों तरफ से जानलेवा हमले के क्रॉस मामले दर्ज किए गए थे। थानाधिकारी लीलाराम के नेतृतव में पुलिस ने सोहनवीर की ओर से दर्ज मामले में छह माह से फरार हिस्ट्रीशीटर कुलदीपसिंह को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।