10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: अब यहां गुर्जरों ने नहीं, इन लोगों ने कर डाला नेशनल हाईवे जाम, जमकर की तोड़-फोड़, स्थिति बेकाबू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Protest on National Highway in Jodhpur Rajasthan

जोधपुर।

राजस्थान में एक ओर गुर्जर आंदोलन के चलते नेशनल हाईवे पर जाम लगाए जा रहे हैं, वहीं इसी दौरान जोधपुर में एक छात्र की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने भी अपनी नाराज़गी का इज़हार हाईवे जाम करके किया है।

जानकारी के अनुसार जोधपुर के मंडलनाथ चौराहे पर कुछ दिन पहले एक छात्र की मौत हुई थी। इसी मामले को लेकर मृतक छात्र के गुस्साए परिजन और कॉलेज के छात्रों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इससे पहले आक्रोशित परिजनों और छात्रों ने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ की और कक्षाओं के कांच फोड़ दिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन और कॉलेज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्थितियां बेकाबू हो गईं।

इस हंगामे की सूचना पर एसीपी नविता खोकर की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस काफी देर तक परिजनों और छात्रों की समझाईश में जुटी रही लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। इस बीच हाईवे जाम होने की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थितियां और ज़्यादा नहीं बिगड़े इसके लिए मौके पर आरएसी बुलाई गई। वहीं हालात को देखते हुए तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ये हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार जोधपुर के मंडलनाथ चौराहे पर पिछले दिनों एक तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते हुए बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र को कुचल दिया था। इस हादसे में 25 वर्षीय अंकित सोलंकी नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक पर पीछे अंकित का साथी राजू भी सवार था, हालांकि उसके उछलकर दूर गिरने की वजह से वो बच गया। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। सामने आया कि मृतक अंकित सिविल में बीटेक थर्ड इयर का स्टूडेंट था।

हादसे के बाद भी लोगों ने पत्थर डालकर जाम लगा दिया था। अंकित की कुछ दिनों बाद शादी भी होने वाली थी।


नोट: फाइल तस्वीर को प्रतीकात्मक रुप से काम में लिया गया है, ये एक अन्य प्रदर्शन के दौरान की है।