9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, अग्निवीर योजना को खत्म करेगी कांग्रेस

Lok Sabha Election 2024: मारवाड़ में तापमापी का पारा और सियासी पारा दोनों उबाल पर रहा। 41 डिग्री और चिलचिलाती धूप में बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में चल रही हवा ने सरगर्मियां बढ़ा दी। फलोदी में परमवीर मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में हुई कांग्रेस की सभा में नेताओं ने भाजपा और पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए।

2 min read
Google source verification
rahul_gandhi_in_rajasthan.jpg

सौरभ पुरोहित
Lok Sabha Election 2024: मारवाड़ में तापमापी और सियासी पारा, दोनों उबाल पर रहा। 41 डिग्री और चिलचिलाती धूप में बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में चल रही हवा ने सरगर्मियां बढ़ा दीं। फलोदी में परमवीर मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में हुई कांग्रेस की सभा में नेताओं ने भाजपा और पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए। नेताओं ने प्रदेश सरकार के तीन माह के कार्यकाल को लेकर उनकी नीतियों और 100 दिवस की कार्ययोजना पर भी कई सवाल उठाए। पूर्व विधायकों ने तो यहां तक कह दिया कि यह सरकार किसान विरोधी है। जगह-जगह जाकर किसानों के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

विधानसभा चुनावों की हार का बदला लें: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जोधपुर ने मुझे पांच बार सांसद बनने का मौका दिया है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और कांग्रेस को विजयी बनाकर विधानसभा चुनावों की हार का बदला लें। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस जीती तो किसान का कर्ज माफ होगा और संविधान बचेगा। मंत्री को हरा कर मोरया बुलवा दो। जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा ने कहा कि देश में मोदी के खिलाफ सिर्फ राहुल गांधी ही लड़ रहे हैं, ऐसे में उन्हें जिताना जरूरी है।

शेखावत पर हमला

पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर तंज कसते हुए कहा कि कई गांव अभी भी पानी के लिए तरस रहे हैं। पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी कब्जा कर रखा है। ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने जोशीले अंदाज में सरकार को ललकारते हुए कहा पुलिस का काम जनता को तंग करना नहीं है। कई थाना अधिकारी डिस्कॉम की टीम के साथ जाकर किसानों के बिजली कनेक्शन कटवा रहे हैं। लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र में इतना विकास करवा दिया कि सड़कों पर सब कुछ फिसल रहा है।

आरक्षण की बात, मगर महिलाओं की भागीदारी ही नहीं
राहुल गांधी ने जहां सभा में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही, लेकिन सभा में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम नजर आई। हालांकि सभा को संबोधित करने वाली महिला वक्ता दिव्या मदेरणा, कुंती देवड़ा और कीर्ति भील के भाषणों में सभा में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। पारंपरिक वेशभूषा में आए लोगों में युवा भी धोती कुर्ता और साफा लगाए नजर आए।

राहुल ने दोहराईं प्रमुख घोषणाएं
- हर गरीब महिला के खाते में एक साल में आएंगे 1 लाख रुपए
- 30 लाख नौकरियां जो सरकार ने रोक रखी वो युवाओं को देंगे
- युवाओं को देंगे एप्रेंटिसशिप का अधिकार, देंगे एक साल में एक लाख
- महिलाओं को नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा
- किसानों का कर्जा माफ करेंगे
- सरकारी, पीएसयू में संविदा पर नौकरी होगी बंद
- अग्निवीर योजना को करेंगे खत्म

यह भी पढ़ें- PM मोदी आज बाड़मेर में भरेंगे हुंकार... दौसा में करेंगे राजस्थान का पहला रोड शो, जानिए क्या है सियासी मायने?