10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री शेखावत ने जयपुर में हुए राहुल के शो को बताया फ्लॉप, भारतीय नागरिकों के अपमान का लगाया आरोप

कार्यकर्ताओं ने लिया चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प
2 min read
Google source verification
rahul gandhi road show in jaipur

gajendra singh shekhawat, MP gajendra singh shekhawat, Union Minister of State for Agriculture Gajendra Singh Shekhawat, rahul gandhi news, Rahul Gandhi in Rajasthan, bjp news, congress news, jodhpur news in hindi, jodhpur news

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के रविवार को विधानसभा वार आयोजित बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का स्वागत करने के लिए अधिक संख्या में 29 अगस्त को यात्रा में चलने का न्योता दिया। मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलनों में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, संगठन के प्रभारी एवं पाली जिला नगर परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, महापौर घनश्याम ओझा, विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, यात्रा की जिला प्रभारी वनिता सेठ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जयपुर में कांग्रेस के रोड शो को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने फ्लॉप बताया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बिना सोचे समझे अनर्गल आरोप लगाकर हर भारतीय नागरिक का अपमान कर रहे हैं।

वहीं सूरसारगर विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में हुआ। इसमें मण्डल अध्यक्ष किशन लढ्ढा, नवीन वैष्णव व प्रकाश मेवाड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। शहर विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन में न्यू पावर रोड स्थित जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में हुआ। उपाध्यक्ष अतुल भंसाली, राजेन्द्र बोराणा, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राजेश कच्छवाह, जेठूसिंह चौहान, दिनेश बोहरा, नरपतसिंह विश्नोई व केवलराज सिंघवी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं मण्डल व मोर्चा अध्यक्ष मौजूद थे। सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन शेखावत जी का तालाब मंदिर परिसर में सुरेन्द्रसिंह भाटी के संयोजन में हुआ। जिला उपाध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़, ओमप्रकाश दैय्या, विजय राजोरिया सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में विवाद

शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में एक मंडल अध्यक्ष व एक बूथ अध्यक्ष में विवाद हो गया। बूथ अध्यक्ष का आरोप था कि मंडल अध्यक्ष किसी को साथ लेकर नहीं चलते और कोई काम नहीं करते। दरअसल, मंडल अध्यक्ष का मुद्दा मीटिंग में भी उठा था कि वे शक्ति केन्द्र संयोजक को नहीं लाए। आधे-अधूरे बूथ संयोजक लेकर आएं। हालांकि ये हंगामा बड़े पदाधिकारियों के निकलने के बाद हुआ। इस पर बूथ अध्यक्ष को अतुल भंसाली, राजेन्द्र बोराणा व गुरुप्रकाश रांकावत ने समझाइश कर शांत करवाया।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने की जनसुनवाई

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार को दिल्ली से सुबह जोधपुर पहुंचे। उन्होंने अपने निवास पर जनसुनवाई की। आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर निराकरण के संबंध में निर्देश दिए।