
परिजन से अनबन के बाद रेलवे वर्कशॉप अधिकारी ने ट्रेन के आगे कूद जान दी
जोधपुर. बासनी ओवरब्रिज से भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार शाम रेलवे में वर्कशॉप अधिकारी ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी।
उप निरीक्षक जेठाराम ने बताया कि मूलत: सीकर के ज्ञानपुरा हाल मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी श्रवणलाल (५५) पुत्र बद्रीप्रसाद मीणा रेलवे वर्कशॉप में अधिकारी थे। उन्होंने देर शाम बासनी ओवरब्रिज से भगत की कोठी रेलवे स्टेशन की तरफ ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
चूंकि आत्महत्या तीनों थानों के बोर्डर पर हुआ था। एेसे में घटनास्थल के हल्का क्षेत्र व कार्रवाई को लेकर काफी देर तक पशोपेश में रहे। बाद में क्षेत्राधिकार बासनी थाने का निकला। तब बासनी थाना पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
घरवालों से परेशान होकर कायलाना में डूबा था युवक
जोधपुर. कायलाना झील में युवक का शव मिलने के मामले में मण्डोर थाना पुलिस ने गुरुवार को मृतक की पत्नी, घरवालों व ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया। मौके पर मिले सुसाइड नोट में मृतक ने सभी से परेशान होकर जान देने का उल्लेख किया था।
Updated on:
09 Oct 2020 07:21 pm
Published on:
09 Oct 2020 07:21 pm
