5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: तीन पार्टियों ने खेला जातिगत कार्ड, भाजपा ने नहीं खोले पत्ते

Rajasthan Election 2023: जोधपुर में आखिरकार तीसरे मोर्चे की दखलअंदाजी शुरू हो ही गई। शुक्रवार देर रात को जारी हुई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और शनिवार को घोषित हुई आप पार्टी की ओर से शहर विधानसभा में जातिगत समीकरण देखते हुए दोनों ही पार्टियों ने ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट दिया है

2 min read
Google source verification
rlp_app_congress.jpg

जोधपुर। जोधपुर में आखिरकार तीसरे मोर्चे की दखलअंदाजी शुरू हो ही गई। शुक्रवार देर रात को जारी हुई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rajasthan RLP Candidate List) और शनिवार को घोषित हुई आप पार्टी (Rajasthan AAP Candidate List) की ओर से शहर विधानसभा में जातिगत समीकरण देखते हुए दोनों ही पार्टियों ने ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट दिया है। हालांकि अभी तक भाजपा की ओर से इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा गया है। अभी तक इस सीट पर दो ब्राह्मण प्रत्याशी के साथ ही एक ओबीसी प्रत्याशी को उतारा गया है। सबसे पहले कांग्रेस की ओर से विधायक मनीषा पंवार को पुन: टिकट दिया गया है। अब देखने की बात यह होगी कि भाजपा यहां पर जातीय समीकरण को देखते हुए किसे टिकट देती है। भाजपा की ओर से यहां प्रत्याशी की घोषणा किए जाने के बाद तस्वीर साफ होगी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान चुनाव: ठंडे बस्ते में रिमोट ईवीएम, कब खत्म होगा वोट के लिए घर वापसी का झंझट

कांग्रेस के बागी को रालोपा का सहारा
जोधपुर की शहर विधानसभा सीट पर अब कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। शुक्रवार देर रात को जारी हुई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की लिस्ट में शहर विधानसभा से इस बार कांग्रेस से बागी हुए डॉ. अजय त्रिवेदी को टिकट दिया गया है। हालांकि अभी तक भाजपा ने इस सीट से प्रत्याशी नहीं उतारा है, लेकिन इस बार शहर विधानसभा सीट पर होने वाला चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो सकता है। इधर, कांग्रेस से बागी हुए अजय त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस में उनकी उपयोगिता नहीं थी। पिछले करीब ढाई सालों से उन्होंने कांग्रेस कार्यालय की सीढ़ी तक नहीं चढ़ी तो उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं साधा। एक व्यक्ति की महत्वकांक्षा होती है, वो पूरी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: सिर और मुंह पर गमछा लपेट अंधेरे में ज्योतिषियों के घर धमक रहे नेताजी, जानिए क्यों

वोटों के ध्रुवीकरण वाली सीट है शहर विधानसभा
जनसंघ के जमाने से ही यह सीट वोटों के ध्रुवीकरण के रूप में पहचानी जाती है। पहले हिंदू-मुस्लिम और 2008 में हुए परिसीमन के बाद सामान्य व ओबीसी। परिसीमन के पहले ब्राह्मण, मुस्लिम और वैश्य निर्णायक वोटर होते थे, लेकिन अब वैश्य, ओबीसी के साथ सर्व ब्राह्मण वोट भी इस सीट पर निर्णायक रहेंगे।

दोनों ही पार्टियों ने खेला ब्राह्मण कार्ड
रालोपा और आम आदमी पार्टी ने शहर विधानसभा सीट से ब्राह्मण कार्ड खेला है। रालोपा ने अजय त्रिवेदी और आम आदमी पार्टी ने रोहित जोशी को टिकट दिया है। दोनों ही पार्टियों ने ब्राह्मण समाज के वोटों को खींचने का प्रयास किया है।