10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल ने जोधपुर में संभाला मोर्चा, निकाला रूट मार्च

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
police

सीमा सुरक्षा बल ने जोधपुर में संभाला मोर्चा, निकाला रूट मार्च

जोधपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमजन में निष्पक्ष होकर मतदान करने व बदमाशों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने के लिए पुलिस के साथ-साथ बतौर पैरा मिलिट्री फोर्स सीमा सुरक्षा बल ने जोधपुर में जिम्मा संभाल लिया है।

प्रारम्भिक तौर पर बल के नब्बे जवानों की कम्पनी जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट को मिली है। सीसुब व पुलिस के जवानों ने चुनावी माहौल में पहली बार मंगलवार को प्रतापनगर सर्किल में सूरसागर क्षेत्र में रूट मार्च निकालकर मतदान के दौरान कोई भी गड़बड़ी न करने का संदेश दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल के नब्बे जवानों के साथ ही सर्किल के पुलिस स्टेशन प्रतापनगर, सूरसागर व प्रतापनगर के जवानों के अलावा पुलिस लाइन से आए अतिरिक्त जाब्ते के साथ सुबह रूट मार्च निकाला गया। सूरसागर थाने से रवाना होने वाला रूट मार्च चांदपोल और विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकला।

पुलिस के साथ ही हथियारों से लैस जवान रूट मार्च में शामिल थे। विशेषकर संवेदनशील क्षेत्रों में चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने और कोई गड़बड़ी न करने का संदेश दिया गया। यह रूट मार्च प्रतापनगर सर्किल के अन्य क्षेत्रों में भी निकाला गया। चुनावी तैयारियों के तहत बदमाशों में कड़ा संदेश पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की भौगोलिकि परिस्थिति से वाकिफ होने के लिए पुलिस मुख्यालय ने डेढ़ महीने पहले ही राज्य के हर जिले में पैरा मिलिट्री फोर्स की एक-एक कम्पनी देने का निर्णय किया है।

इसके तहत जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट को सीसुबल के नब्बे जवानों की एक कम्पनी दी गई है। जो चुनाव नजदीक आने के साथ ही शहर के हर क्षेत्र में रूट मार्च निकालेगी। जिसका उद्देश्य आमजन को निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा। संवेदनशील व अति संवेदनशील केन्द्रों का चिह्निकरण शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में हर थाना स्तर पर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है। उसके आधार पर इन केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए योजना बनाई जाएगी।