
Election 2023
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को जोधपुर जिले में 10 विधानसभा क्षेत्रों से 95 प्रत्याशियों ने 136 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। जबकि जिले में अब तक कुल 129 प्रत्याशियों ने 188 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशियों ने सूरसागर से नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। भोपालगढ़ विधानसभा से सबसे कम 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
कहां कितने नामांकन
फलोदी: 16 प्रत्याशियों ने 22
लोहावट: 11 प्रत्याशियों ने 13
शेरगढ : 11 प्रत्याशियों ने 16
ओसियां : 9 प्रत्याशियों ने 14
भोपालगढ: 7 प्रत्याशियों ने 9
सरदारपुरा: 14 प्रत्याशियों ने 22
जोधपुर: 13 प्रत्याशियों ने 22
सूरसागर: 26 प्रत्याशियों ने 36
लूणी: 10 प्रत्याशियों ने 16
बिलाड़ा: 12 प्रत्याशियों ने 18
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनवाएंगे: शहजाद
सूरसागर से कांग्रेस प्रत्याशी शहजाद खान ने सोमवार दोपहर सवा बारह बजे रैली के साथ पहुंच नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वे युवाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाएंगे। महिलाओं के लिए सूरसागर में महिला पार्क का भी निर्माण करवाया जाएगा।
मैं जनता के आग्रह पर लड़ रहा हूं: दाधीच
सूरसागर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस से बागी हुए पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने समर्थकों के साथ करीब 12:30 बजे नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने कहा, मैं जनता के आग्रह पर चूनाव लड़ रहा हूं। जनता के लिए हर वक्त तैयार रहूंगा।
Updated on:
07 Nov 2023 12:15 pm
Published on:
07 Nov 2023 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
