10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan elections 2023: प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट से पहले प्री डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा और संघ

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बजते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी
less than 1 minute read
Google source verification
bjp.jpg

जोधपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बजते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। हालांकि पहली सूची जारी होने के साथ ही पार्टी के अंदर बगावत के सुर भी मुखर होने लगे, जिसे कंट्रोल करने में भाजपा और संघ के नेताओं को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सूत्रों के अनुसार भाजपा जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने वाली है। ऐसे में भाजपा और संघ के पदाधिकारी अब फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: इस चुनाव में 18 से 19 साल के युवा उड़ा सकते हैं राजनीतिक दिग्गजों के होश, देखें ये आंकड़े

बुधवार को प्री डैमेज कंट्रोल करने की जुगत में भाजपा और संघ के कई नेता जोधपुर पहुंचे। लघु उद्योग भारती कार्यालय में हुई इस समन्वयक बैठक में राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, सह प्रभारी विजया रहाटकर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी सहित संभाग भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला संयोजकों सहित संघ पदाधिकारियों मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने से पहले टिकट दावेदारों के बीच समन्वय बैठाना था, ताकि किसी तरह के असंतोष को शांत कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें- Election Flashback: भावुक कार्यकर्ता को देख जयपुर पहुंचे विधायक और भिड़ गए मंत्री से, पढ़िए चुनावी किस्सा

इससे पहले भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को जोधपुर पहुंचे थे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर आवश्यक सुझाव दिए। नड्डा के दौरे को भी डेमेज कंट्रोल की नजर से देखा जा रहा है। वहीं केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने भाजपा की पहली सूची आने के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में उपजे असंतोष पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह असंतोष तात्कालिक है और समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।