scriptRajasthan Elections 2023: Who will be the candidate for Jodhpur Sardarpura Assembly seat | Rajasthan elections 2023: गहलोत और शेखावत के आमने सामने लड़ने की चर्चा हर तरफ, जानिए क्या कहती है जनता | Patrika News

Rajasthan elections 2023: गहलोत और शेखावत के आमने सामने लड़ने की चर्चा हर तरफ, जानिए क्या कहती है जनता

locationजोधपुरPublished: Oct 15, 2023 08:43:07 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

भाजपा के 7 सांसदों के चुनावी समर में उतरने के पहले से ही केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जोधपुर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं का बाजार गरम है।

ashok_gehlot.jpg
संदीप पुरोहित, जोधपुर। भाजपा के 7 सांसदों के चुनावी समर में उतरने के पहले से ही केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जोधपुर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं का बाजार गरम है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके घर में घेरने के लिए गजेंद्र सिंह को सरदारपुरा से चुनाव में उतरने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी है। हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली सरदारपुरा पर हमेशा से ही पूरे राजस्थान की निगाह रहती है। भाजपा गहलोत के इस अभेद गढ़ को कभी भेद नहीं पाई है। गहलोत पांच बार विधायक बन चुके हैं और उन्हें हराने के लिए भाजपा हर बार नई रणनीति बनाती है पर कामयाब नहीं होती है। यहीं कारण है कि गजेंद्र सिंह सरदारपुरा को लेकर चर्चा में हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.