जोधपुर शहर के प्रमुख डीलर्स के पास भी इन नम्बर प्लेटों की कमी है। नम्बर प्लेटें लगाने वाले वाहनों की संख्या कई गुना ज्यादा है। नए रजिस्टर्ड वाहनों मालिकों को स्लॉट नहीं मिलने के कारण शहर के बाहर आस-पास के गांवों में रजिस्टर्ड किया जा रहा है। ऐसे में, लोगों को अपने वाहनों के लिए कई किमी दूर जाकर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाना मजबूरी हो गई है।