10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गजेंद्र शेखावत को राजस्थान पुलिस ने भेजा नोटिस, सीएम गहलोत पर बरसे

Gajendra Shekhawat Sent Notice : भाजपा नेता, जोधपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान पुलिस (SOG) नोटिस भेजा है। जिसके बाद गजेंद्र शेखावत, सीएम अशोक गहलोत पर बरस पड़े।
less than 1 minute read
Google source verification
gajendra_shekhawat.jpg

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान पुलिस नोटिस (SOG) भेजा है। जिसमें उनसे उनके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी मांगी गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को कहा राजस्थान पुलिस ने नोटिस देकर बैंक खातों व वित्तीय लेन-देन का विवरण मांगा है। नाराज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध से काम करने का आरोप लगाया। शेखावत ने कहा, उनके साथ यह राजनीतिक प्रतिशोध के तहत किया जा रहा है। अगर उनकी कोई छोटी सी भी गलती होती तो सीएम गहलोत मौका नहीं चूकते हैं।

मुझे नोटिस भेजा गया - शेखावत

एक सामाचार एजेंसी को दी गई जानकारी में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, नोटिस जोधपुर में मेरे घर पर भेजा गया है। यह पहली बार है कि मुझे नोटिस भेजा गया है। इससे पहले मुझे न तो किसी जांच के लिए बुलाया गया था और न ही मुझे कोई नोटिस सर्व किया गया है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : सीएम अशोक गहलोत को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिखाया आइना, बोली - ये बड़ी बात

शेखावत पर घोटाले में शामिल होने का आरोप

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाए थे। मामले में राजस्थान पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी) जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan election 2023 : गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, राजस्थान में भाजपा की सरकार बनना तय