10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में एक और हादसा, पुल से उतरकर नदी में गिरी स्लीपर बस

राजस्थान में एक और हादसा हुआ है। जोधपुर जिले में नदी के पुल पर डम्पर की टक्कर से अनियंत्रित स्लीपर बस पुल से उतरकर नदी में जा गिरी।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpu_bus_accident.jpg

जोधपुर। राजस्थान में एक और हादसा हुआ है। जोधपुर जिले में जोजरी नदी के पुल पर डम्पर की टक्कर से अनियंत्रित स्लीपर बस शुक्रवार सुबह पुल से उतरकर नदी में जा गिरी। हादसे में चालक के मामूली चोट आई है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्लीपर बस सुबह जोधपुर से बनाड़ की तरफ जा रही थी। बस में यात्री नहीं थे। जोजरी नदी के पुल पर पहुंचने के दौरान तेज रफ्तार व लापरवाही से आए डम्पर ने बस को मामूली टक्कर मार दी। डम्पर से बचने के प्रयास में चालक ने बस साइड में करने की कोशिश की।

संकरे पुल पर सुरक्षा बैरियर न होने से बस पुल से उतरकर नदी में जा गिरी और पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोट आई। आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला। बनाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।


नदी लगभग सूखी है बस में भी यात्री नहीं थे, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। जोजरी नदी पर बना पुल सड़क से काफी संकरी है। पुल के दोनों तरफ की रोड चौड़ी है, जबकि पुल आते ही सड़क संकरी हो जाती है इस वजह से पुल पर कई हादसे हो चुके हैं।

मालूम हो कि 26 फरवरी को बूंदी जिले में एक बस के मेज नदी में गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई थी। बस में सवार लोग कोटा से सवाई माधोपुर भात भरने जा रहे थे। राज्य सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए कमेटी बना दी है। परिवहन विभाग ने हादसे का कारण बस का टायर फटना बताया, लेकिन टायर सलामत मिले। जांच समिति में अति. परिवहन आयुक्त महेंद्र खींची, संयुक्त आयुक्त धर्मेन्द्र कुमार सहित कई अधिकारी शामिल हैं।