11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरकार तैयार हो गया सबसे अनूठा पार्क, 10 टन लोहे से बनाई ऐसी अनोखी चीज

जोधपुर शहर में अपनी तरह का अनूठा पार्क अब तैयार है। पार्क में सारे वेस्ट प्रोडक्ट और कबाड़ का उपयोग ही किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
waste_to_wonder_park.jpg

जोधपुर। जोधपुर शहर में अपनी तरह का अनूठा पार्क अब तैयार है। पार्क में सारे वेस्ट प्रोडक्ट और कबाड़ का उपयोग ही किया गया है। सुरपुरा बांध के पास बना यह पार्क राजस्थान का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क होगा। इसे दिल्ली और चंडीगढ़ के वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर बनाया गया है। पार्क में लगने वाले सभी स्कल्पचर कबाड़ से बनाए गए है। यहां आकर्षक तौर पर स्टैप गार्डन भी बनाया गया है। जोधपुर में बने वेस्ट टू वंडर पार्क में 10 टन लोहे का उपयोग किया गया है। इससे 36 अलग-अलग प्रकार की आकृतियां बनाई गई है। कबाड़ के ऊंट, शेर, डायनासोर बनाए गए है। सीएम अशोक गहलोत के आगामी दौरे में वेस्ट टू वंडर पार्क का भी उद्घाटन भी संभावित बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों ने इसे फाइनल टच देने का कार्य शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- मानसून की बारिश ने कर दिया कमाल, मौसम विभाग ने दी ऐसी खुशखबरी, जानें पूरा मामला

नया टूरिज्म स्पॉट होगा
सूरपुरा बांध पिछले 2 साल में नए टूरिज्म स्पॉट के रूप में उभरा है। इस बांध पर बोटिंग भी शुरू की गई है। यहां कई वाटर स्पोर्ट्स भी शुरू करवाए जा रहे हैं। साथ ही जेडीए ने पास पड़ी हुई जमीन पर सुरपुरा सफारी पार्क बनाया है। ये दोनों ही स्थान नए टूरिज्म स्पॉट के लिए तैयार होंगे।

यह भी पढ़ें- IMD heavy rain warning: आज रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, यहां होगी भारी बारिश, बड़ी चेतावनी जारी

करीब 8 करोड़ की लागत से हुआ तैयार
जेडीए के एक्सईएन ओपी सोलंकी ने बताया कि इस पार्क के सिविल वर्क, हार्टीकल्चर वर्क, स्कप्लचर एंड आर्ट वर्क तथा इलेक्टिक वर्क के साथ ही इसे पूरा डवलप करने में करीब 8 लाख रुपए की लागत आई है।