28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुरवासियों की सांसों में घुल रहा है ‘जहर’, दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित 15 शहरों में ‘सूर्यनगरी’ 14वें स्थान पर

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में जोधपुर फिर सबसे प्रदूषित शहर, दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित 15 शहरों में जयपुर 12वें और जोधपुर 14वें स्थान पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 4 May 2018, 10:10 AM IST

Rajasthan's Jodhpur on 14th no.on most polluted cities of the world in WHO report

जोधपुर। प्रधानमंत्री बनने के बाद भले ही नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छता अभियान से जोड़ा है लेकिन उनका ये अभियान सिर्फ कागजी ही साबित हो रहा है। क्योंकि WHO की रिपोर्ट पीएम मोदी के इस अभियान की खिल्ली उड़ा रही है। जी हां, नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद उनकी इस कोशिश को करीब 4 चाल हो गए हैं, लेकिन भारत में प्रदूषण का स्तर बद से बदतर होता जा रहा है। प्रदूषण देश के लिए कितनी बड़ी समस्या बन चुका है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के जारी किए गए हालिया आंकड़ों में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट में प्रथम 15 स्थानों में भारत के 14 शहर हैं। वहीं इस सूची में राजस्थान के शहर भी पीछे नहीं है। इसी रिपोर्ट में दुनियाभर में सूर्यनगरी के नाम से मशहूर जोधपुर के नाम के साथ एक बदनुमा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। डब्ल्यूएचओ ने सौ देशों के चार सौ शहरों को वायु प्रदूषण के हिसाब से रैंकिंग दी है जिसमें सूर्य नगरी जोधपुर 14वें स्थान पर है। वहीं राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर शहर 12वें स्थान पर है।


आपको बता दें कि जोधपुर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। लेकिन प्रदूषण की दृष्टि से यह सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट में 14वें स्थान पर है। पिछले साल से तुलना की जाए तो प्रदेश की सबसे खराब स्थित में अब भी जोधपुर ही है। पुराने शहर के तंग रास्तों में घनी आबादी व दिनों-दिन बढ़ते वाहन जोधपुर को प्रदूषित करने का सबसे बड़ा कारण है। गौरतलब है कि जोधपुर मरुस्थल का प्रवेश द्वार है और यहां हर दो चार दिन में धूल भरी हवा चलती ही रहती है। अगर प्रदूषण का आधार धूल कण ही रहा तो जोधपुर हमेशा टॉप पर ही रहेगा। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रदूषण के मामले में भारत दुनिया का सिरमौर बन चुका है। इस सूची के आने के बाद सरकार बचाव की मुद्रा में है वहीं विपक्ष सरकार पर शहर को बर्बाद करने का आरोप लगा रही है। गौरतलब है कि भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में कानपुर को पहला स्थान मिला है। इसके बाद क्रमश: फरीदाबाद, वाराणसी, गया, पटना, दिल्ली, लखनऊ, आगरा , मुजफ्फरपुर, श्रीनगर, गुडग़ांव, जयपुर, पटियाला और जोधपुर के नाम शामिल है। सूची में 15वें नम्बर पर कुवैत का अली सुबह अल-सलेम शहर है। यह सूची राजस्थान की भयावह हालत को दर्शाने के साथ ही सफाई के मामले में हम कितने सजग हैं कि हकीकत को भी बयां करती है।