31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के विद्यार्थी नहीं दिखा रहे आयुष शिक्षा में रुचि, काउंसलिंग पूरी होने के बावजूद खाली हैं सैकड़ों सीटें

आयुर्वेद विवि में चले अंतिम काउंसलिंग दौर में जयपुर स्थित महेंद्र प्रताप होम्योपैथिक विवि की 34 में से 10, स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथ कॉलेज जयपुर की 28 में से 10, मांगीलाल निर्वाण होम्योपैथ कॉलेज बीकानेर की 15 में से 11 और श्रीगंगानगर स्थित टांटिया विवि की 30 में से 24 सीटें रिक्त रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 2 Dec 2019, 2:43 PM IST

rajasthan students are not showing interest in AYUSH studies

राजस्थान के विद्यार्थी नहीं दिखा रहे आयुष शिक्षा में रुचि, काउंसलिंग पूरी होने के बावजूद खाली हैं सैकड़ों सीटें

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. प्रदेश में आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा और योगा में अंतिम प्रवेश 30 नवम्बर तक हुए। प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने इस साल होम्योपैथी के प्रति रुचि नहीं दिखाई। होम्योपैथी में स्नातक की 785 सीट में से 285 और स्नातकोत्तर की 109 में से 55 सीटें खाली रह गई। इसके विपरीत आयुर्वेद पीजी में केवल दो सीटें खाली हैं। आयुष पीजी काउंसलिंग का आयोजन जोधपुर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से किया गया।

WATCH : दंगर्ल गर्ल बबीता फोगाट की मेंहदी में दिखी कुश्ती की डिजाइन्स, जोधपुर की तातेड़ सिस्टर्स के टैलेंट के हुए मुरीद

इसके अंतर्गत प्रदेश के 32 कॉलेजों में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा और योगा में स्नातक (बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस और बीएनवाइएस) स्तर की पढ़ाई होती है। चारों की 2358 सीटों में से 690 सीटें खाली रह गई। इनमें होम्योपैथी की 285 और प्राकृतिक चिकित्सा की 405 सीटें शामिल हैं। आयुर्वेद व यूनानी की एक भी सीट खाली नहीं रही। जानकारों के अनुसार यही हाल रहा तो आने वाले समय में प्रदेश में होम्योपैथी के जनक हैनीमेन का नामलेवा नहीं मिलेगा।

अटेंडडेंस पूरी नहीं होने पर परीक्षा में बैठने से रोका, कृषि विवि के विद्यार्थियों ने जमकर किया हंगामा

स्नातक के बाद स्नातकोत्तर (एमडी/एमएस) की काउंसलिंग शुरू हुई। प्रदेश में केवल आयुर्वेद और होम्योपैथी में ही पीजी होती है। आयुर्वेद की 170 और होम्योपैथी की 109 सीटें हैं। इसमें आयुर्वेद की 2 और होम्योपैथी की 55 सीटें खाली रह गई। शनिवार को आयुर्वेद विवि में चले अंतिम काउंसलिंग दौर में जयपुर स्थित महेंद्र प्रताप होम्योपैथिक विवि की 34 में से 10, स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथ कॉलेज जयपुर की 28 में से 10, मांगीलाल निर्वाण होम्योपैथ कॉलेज बीकानेर की 15 में से 11 और श्रीगंगानगर स्थित टांटिया विवि की 30 में से 24 सीटें रिक्त रही।

क्या आपने देखा है राजस्थान का इकलौता सिक्कों का यह म्यूजियम, शौक के इस जनून की अनूठी है दास्तान

कहां-कितनी सीटें भरी
चिकित्सा ---------यूजी ------खाली सीट-------पीजी ---------खाली सीट

आयुर्वेद --------- 770 ---------0 -------- 170 ---------2
होम्योपैथ ---------785 ---------285 -------109 ---------55
यूनानी --------- 114 --------- 0 --------कोई नहीं
योगा -----------690 --------- 0 --------कोई नहीं