10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: राजस्थान में इस दिन से होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Weather Update : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से राजस्थान में दो दिन बाद मौसम बदलेगा। 15 जून दोपहर बाद प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर 16-17 जून को रहेगा।
2 min read
Google source verification
weather_update_1.jpg

Rajasthan weather update : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से राजस्थान में दो दिन बाद मौसम बदलेगा। 15 जून दोपहर बाद प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर 16-17 जून को रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं मंगलवार को बारां जिले के केलवाड़ा कस्बे में 10 मिनट तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। बूंदी में हल्की बारिश हुई है। बाड़मेर जिले के सीमावर्ती गडरारोड़ में तेज आंधी के बाद बरसात हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान धौलपुर में 44.4 डिग्री रहा।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 15 जून दोपहर बाद जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरु होने की संभावना है। 16 जून को बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और जालोर में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं पाली, सिरोही और बीकानेर में भारी बारिश होने की संभावना है। 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 17 जून को इस सिस्टम के असर से जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast: इस दिन होगी भारी से अति भारी बारिश! ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, जानें आपके जिले का अपडेट

इन जिलों के लिए अलर्ट
14 जून- बांसवाड़ा, बारां,बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर,झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद,सीकर,सिरोही,टोंक उदयपुर, जालोर, पाली में यलो अलर्ट जारी किया है।

15 जून- अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा,बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर जिले में तेज हवा के बारिश होने की संभावना है।

16 जनू - अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में यलो अलर्ट और सिरोही, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर,जोधपुर,पाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

17 जून- अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर,हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में यलो अलर्ट और राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर,नागौर, पाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।