15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 12th Result 2024 : सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर गांव की बेटी ने हासिल किए 99% अंक, जानें सफलता की कहानी

RBSE 12th Result 2024 : 12वीं बोर्ड के कला वर्ग के परिणाम में जोधपुर जिले के रामासनी गांव की बेटी तुलसी वैष्णव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉपर सूची में अपना स्थान बनाया है।

2 min read
Google source verification

RBSE 12th Result 2024 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग का परिणाम आने के बाद टॉपर्स से बातचीत…

अब प्रशासनिक सेवा में सफलता का लक्ष्य

12वीं बोर्ड के कला वर्ग के परिणाम में जोधपुर जिले के रामासनी गांव की बेटी तुलसी वैष्णव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉपर सूची में अपना स्थान बनाया है। तुलसी ने बताया कि नियमित अध्ययन करने से सफलता अवश्य मिलती है। तुलसी ने गांव की सरकारी स्कूल में अध्ययन करते राजनीति विज्ञान में 100 में 100 अंक हासिल करने के साथ ही इतिहास और हिंदी साहित्य में 99 फीसदी अंक हासिल किए है। उन्होंने बताया कि वे देश सेवा के लिए भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। तुलसी की सफलता पर दादा बालुदास, पिता नारायणदास, माता ममता व भंवरीदेवी सहित परिवाजन और ग्रामीणों में खुशी की लहर छाई हुई है।

एनडीए में जाकर सेना की सेवा

किसान परिवार में जन्मे स्वरूपाराम ने 12वीं बोर्ड के विज्ञान वर्ग में 99 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले को गौरवान्वित किया है। सेतरावा के ग्राम पंचायत कलाऊ स्थित सरस्वती विद्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी स्वरूपाराम ने अपनी प्रतिभा के बल पर परचम लहराया है। स्वरूपाराम को मैथ्स व केमेस्ट्री में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। स्वरूपाराम के पिता राणाराम किसान व माता कानूदेवी गृहणी हैं। स्वरूपाराम ने बताया कि प्रतिदिन 15 घंटे नियमित अध्ययन करते थे। वहीं उन्हें अपनी सफलता पर पूरा भरोसा था। स्वरूपाराम भी देश सेवा करने के लिए एनडीए में जाना चाहते हैं।

डॉक्टर बनकर करूंगा आमजन की सेवा

छात्र पंकज पचार ने 12वीं बोर्ड के विज्ञान वर्ग में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करके परिजन के साथ अपने गुरुजन का नाम भी रोशन किया है। वे कहते है कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत करने की आवश्यकता होती है। खींवसर निवासी पंकज अपना विद्यालय के छात्र होने के साथ ही गहलोत क्लासेज के निदेशक अरुण गहलोत को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने बताया कि मुझे अपनी सफलता पर पूरा विश्वास था, इसलिए पूरे साल नियमित अध्ययन करने पर फोकस रखा। वे कहते है कि भविष्य में डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2024 : बाड़मेर की बेटी ने कर दिया कमाल, 500 में से आए 499, यहां कटा 1 नंबर, देखें मार्कशीट