
जोधपुर में शनिवार की पढ़े टॉप न्यूज
1. जोधपुर का मौसम
सूर्योदय सुबह 7.07 बजे
सूर्यास्त शाम 5.46 बजे
चंद्रोदय सुबह 10.27 बजे
चन्द्रास्त रात 9.14 बजे
तापमान अधिकतम-- 25.0
तापमान न्यूनतम-- 12.9
...................
2. जेएनवीयू को मिली ग्रांट, कर्मचारी हड़ताल खत्म
राज्य सरकार ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय को करीब पांच करोड़ रुपए की अतिरिक्त ग्रांट मंजूर कर दी है। यह राशि विवि के पीडी खाते में जमा होने के बाद कर्मचारी संघ और सहायक कर्मचारी संघ ने शनिवार दोपहर पेन और टूल डाउन हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी।
......................
3. जोधपुर की सुगना आज अंगीकार करेगी भागवती दीक्षा
साधुमार्गी जैन परम्परा के सन्त आचार्य रामेश के सान्निध्य में जोधपुर जिले के शेरगढ़ तहसील के चाबा गांव निवासी 29 वर्षीय मुमुक्षु कुमारी सुगना चौपड़ा पुत्री मांगीलालजी मिमोदेवी चौपड़ा रविवार को सुबह 8.30 बजे जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करेंगी।
............................
5. सास-ससुर,जेठ-जेठानी और देवर को दस वर्ष की सजा
अपर जिला न्यायालय (चार) के पीठासीन अधिकारी डॉ. मनोज जोशी ने तीन वर्ष पहले एड्स पीडित बहू पर प्राणघातक हमला करने के मामले में पीडि़ता के सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। आरोपियों पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
...................
6. दो साल से 120 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण फाइलों में दबे
नगर निगम से सेवानिवत्त या मृत कार्मिकों के पेंशन प्रकरण दो साल से भी अधिक समय से निस्तारित नहीं हो रहे। हालात यह है कि करीब 120 से अधिक ऐसे कार्मिकों के प्रकरण हैं जिनको भुगतान ही नहीं हुआ। शनिवार को अवकाश के दिन कार्यालय खोल कर आधे प्रकरण निस्तारण करने का दावा किया गया है। निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला स्वयं अवकाश के दिन उपस्थित रहे व पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण किया।
......................
7. हाईकोर्ट परिसर से डिस्पेंसरी स्थानांतरित करने का विरोध, ट्रक में रखा सामान उतारा
राजस्थान हाईकोर्ट के पुराने परिसर स्थित राजकीय चिकित्सालय (डिस्पेंसरी) को झालामण्ड स्थित नए हाईकोर्ट भवन में स्थानांतरित करने का काम जिला न्यायालय के वकीलों के विरोध के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
......................................
9. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत आज जोधपुर आएंगे
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत रविवार दोपहर जोधपुर पहुंचेंगे।
शेखावत रविवार सुबह जयपुर से सडक़ मार्ग से रवाना होंगे। जोधपुर पहुंचने से पहले बर में नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे।
............................
10. 17 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
लूणी. निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग नहीं लेने पर सीबीईओ ने शनिवार को 17 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए।
Published on:
30 Nov 2019 08:17 pm
