11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन की एक गलती से इतनी परेशान हुई जनता, अब सरकार से मांग रही है अपनी ‘मौत’, जानिए क्यों

कायलाना रोड स्थित निगम के अस्थाई डम्पिंग स्टेशन से करीब 10 साल से यहां रहे लोग बदबू सहित विभिन्न बीमारियों की समस्या से परेशान हैं
2 min read
Google source verification
kaylana_road_dumping_station.jpg

जोधपुर। कायलाना रोड स्थित अस्थाई डम्पिंग स्टेशन से क्षेत्रवासी और दुकानदार इतने परेशान हो गए है कि वे यहां से पलायन करने की सोच रहे हैं। क्षेत्रवासियों को यहां पर फैले कचरे से बीमारियों को डर भी सता रहा है। कई लोग को इस परेशानी का समाधान नहीं होने से कलक्टर को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु तक मांगने की सोच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अब घर में भूलकर भी ना जलाएं लाइट, वरना आपको लगेगा बड़ा झटका, जनता के उड़ रहे हैं होश

दरअसल, कायलाना रोड स्थित निगम के अस्थाई डम्पिंग स्टेशन से करीब 10 साल से यहां रहे लोग बदबू सहित विभिन्न बीमारियों की समस्या से परेशान हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन और निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और आमजन इस समस्या के कारण यहां से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों की यह मांग है कि डम्पिंग स्टेशन को यहां से हटाया जाए।

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: बस इतना सा इंतजार, शुरु होने वाला है मूसलाधार बारिश का दौरा, Yellow Alert जारी


सूरसागर विधायक भी कर चुकी शिकायत

अस्थाई डम्पिंग स्टेशन की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर गत दिनों सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास भी कलक्टर हिमांशु गुप्ता को शिकायत कर चुकी है। हालांकि विधायक की शिकायत पर कलक्टर ने डङ्क्षम्पग स्टेशन की सफाई करवाई, लेकिन फिर से वहां की स्थिति जस की तस है। जिला प्रशासन और निगम प्रशासन इस अस्थाई डम्पिंग स्टेशन को यहां से हटाएं, ताकि लोग चैन से जीवन यापन कर सके।

हमारी कोई सुनवाई नहीं

डम्पिंग स्टेशन की अव्यवस्थाओं की जानकारी महापौर से लेकर निगम आयुक्त तक बताई जा चुकी है, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इतना कचरा और बदबू रहती है कि घर के बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है।

- कैलाशचंद सोमानी, स्थानीय निवासी


कलक्टर से मिलेंगे

पीड़ा सभी जनप्रतिनिधियों को बता दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रशासन ने हमें नारकीय जीवन जीने के लिए छोड़ दिया है। अब भी कुछ नहीं हुआ तो हम इच्छा मृत्यु के लिए कलक्टर को पत्र सौपेंगे।

मग्गाराम, स्थानीय निवासी


हो रही दिक्कत

डम्पिंग स्टेशन से व्यापारियों को बहुत परेशानी हो रही है। पार्षद को इस समस्या के बारे में बताया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब हमारे पास पलायन के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

- राकेश, व्यापारी


बच्चे परेशान

निगम प्रशासन अगर इस डम्पिंग स्टेशन को नहीं हटाता है तो निश्चित तौर पर हम लोग यहां से पलायन करेंगे। बच्चों को यहां से निकलने में काफी परेशानी होती है। बच्चे बिना मास्क से यहां से गुजर तक नहीं सकते। हमें बीमारियों का डर सता रहा है।

शिमला, स्थानीय निवासी