10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार को घसीट ले गया तेज रफ्तार ट्रक, दर्दनाक मौत, हादसे में पत्नी घायल

बाइक सवार को घसीट ले गया तेज रफ्तार ट्रक, दर्दनाक मौत, हादसे में पत्नी घायल
less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur

जोधपुर। चौपासनी बाइपास पर गार्डन रिसोर्ट के सामने तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे पत्थर की पट्टियों से भरे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पत्नी को मामूली चोटें आईं।

एएसआई जगदीश सिंह के अनुसार मूलत: बालेसर के बस्तवा गांव में चूण्डा का बास हाल सोम विहार निवासी हेमसिंह (40) पुत्र विजयसिंह राजपूत शुक्रवार देर रात पत्नी मीरां कंवर के साथ चौपासनी में शिक्षक कॉलोनी में भाई के घर से अपने घर जा रहे थे। दोनों मोटरसाइकिल पर थे। वे गढ़ गोविंद के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए पट्टियों से भरे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पीछे बैठी महिला सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी। जबकि हेमसिंह सडक़ पर गिर गया। ट्रक उसे काफी देर तक घसीटते ले गया। खून अधिक बहने से वह गम्भीर घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और चेतक से दम्पती को मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हेमसिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक के भांजे कृष्णपालसिंह की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने ट्रक व बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतक विदेश में नौकरी करके आया था।